कोण्डागांव, असल बात 24 जून 2026 कोण्डागांव नगर की प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या आम लोगों और वाहन चालकों के लिए गंभीर स...
कोण्डागांव,
असल बात
24 जून 2026
कोण्डागांव नगर की प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या आम लोगों और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों तथा बाजार क्षेत्रों में दिन-रात मवेशियों के घूमने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार कई बार अचानक सड़क पर आ जाने वाले मवेशियों के कारण दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर जाते हैं। विशेषकर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


