Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन का एक्शन: शिवाय लाइब्रेरी और भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट सील, दो होटलों पर भी कार्रवाई

  बिलासपुर . लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे के बाद बिलासपुर में कोचिंग क्लासेस और होटलों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. जिला प्रशासन की टीम ने शनिव...

Also Read

 बिलासपुर. लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे के बाद बिलासपुर में कोचिंग क्लासेस और होटलों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को शिवाय लाइब्रेरी और भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट में गंभीर सुरक्षा खामियां पाए जाने पर सील कर दिया. साथ ही पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में रॉयल राम लॉज और अशोका इन को भी निरीक्षण के बाद ताला जड़ दिया. वहीं कुछ संस्थानों को नोटिस दिया गया है.




जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और लॉज की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए संयुक्त अभियान चलाया. मंगला चौक से उस्लापुर तक कई कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और आवासीय संस्थानों का निरीक्षण किया गया. जांच के दौरा कुछ जगहो पर गंभीर सुरक्षा खामियां मिली. जिन दो संस्थानों को सील किया गया है, उनकी जांच में फायर सेफ्टी उपकरणों का अभाव, क्षमता से अधिक छात्र, अध्ययन कक्ष में पर्याप्त जगह नहीं होना और अलग आपात निकासी मार्ग नहीं मिलने जैसी कमियां सामने आई.

दो लाइब्रेरी को नोटिस जारी

बिलासा लाइब्रेरी और शारदा लाइब्रेरी को नोटिस जारी कर कमियां दूर होने तक संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा अन्य कोचिंग संस्थानों को फायर सेफ्टी उपकरण लगाने, प्रवेश-निकासी संकेतक स्थापित करने, अलग आपात निकासी द्वार की व्यवस्था करने और भवन संबंधी आवश्यक दस्तावेज नगर निगम में जमा कराने के निर्देश दिए गए.

दो होटल में भी जड़ा ताला

संयुक्त टीम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित रॉयल राम लॉज और अशोका इन का भी निरीक्षण किया. दोनों लॉज बिना फायर सेफ्टी व्यवस्था के संचालित पाए गए, जिसके चलते उन्हें भी तत्काल सील कर दिया गया.