Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आबकारी विभाग की छापेमारी में खुलासा, बिरयानी सेंटर में चल रही थी शराब की अवैध बिक्री

  मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की ह...

Also Read

 मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुंगेली शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान मुंगेली बस स्टैंड के समीप संचालित एक बिरयानी सेंटर में ग्राहक बनकर पहुंचे आबकारी अधिकारियों ने अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया।


जानकारी के अनुसार, टीम ने पहले सामान्य ग्राहक की तरह बिरयानी सेंटर में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए 18 नग पाव गोवा व्हिस्की, कुल 3.24 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। मामले में संचालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आबकारी विभाग ने जिले के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की। जवाहर वार्ड में एक मकान पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के मामले में शराब एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


वहीं सुरीघाट क्षेत्र में घर से अवैध शराब बरामद होने पर धारा 36(क) के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जिले में बाहरी राज्यों से अवैध मदिरा की तस्करी रोकने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और वाहनों की भी सघन जांच की गई। हालांकि इस दौरान किसी वाहन से अवैध शराब या अन्य मादक पदार्थ बरामद नहीं हुए। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में 128 आबकारी प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो विभाग की सक्रियता को दर्शाता है।



मेन रोड के चखना सेंटरों पर भी उठ रहे सवाल

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब जिले के फ़ास्टरपुर से बरेला के बीच मुख्य मार्ग पर संचालित कई चखना सेंटरों और ढाबों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर लंबे समय से शराब बिक्री और ग्राहकों को शराब पिलाए जाने की शिकायतें मिलती रही हैं। कई जगहों पर शाम ढलते ही लोगों की भीड़ जुटती है और खुलेआम शराब सेवन कराया जाता है

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे केंद्रों के कारण न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। खासकर मुख्य मार्ग पर स्थित कुछ चखना सेंटरों को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अपेक्षित स्तर की कार्रवाई नहीं हो पाई है।


बिरयानी सेंटर में ग्राहक बनकर की गई कार्रवाई के बाद अब लोगों की अपेक्षा है कि आबकारी विभाग इसी प्रकार की गोपनीय जांच और छापेमारी मुख्य मार्ग सहित जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी करे, ताकि अवैध शराब बिक्री और सेवन के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।