Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान,नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर

कवर्धा,असल बात लालपुर रोड में कबीरधाम पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को दी सम...

Also Read

कवर्धा,असल बात


लालपुर रोड में कबीरधाम पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को दी समझाईश

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 12.06.2026 को शाम 6 बजे से 9 बजे तक लालपुर तिराहा चार पहिया व दुपहिया वाहनो की चेकिंग की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।


इस अभियान में एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में लालपुर रोड पर विशेष वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर आने-जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई।


चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नाबालिको को वाहन न सौंपने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने संबंधी आवश्यक समझाइश भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।


एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला ने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें तथा सड़क पर जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाएं।

असल बात,न्यूज