Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सखी वन स्टॉप सेंटर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

कोण्डागांव,  असल बात News 22 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोण्डागांव में उत्सा...

Also Read

कोण्डागांव, 

असल बात News

22 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोण्डागांव में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें केंद्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


सखी वन स्टॉप सेंटर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किए गए अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को योग की सही विधि तथा उसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रशासक श्रीमती स्वीटी दास ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर रोगों से सुरक्षित रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।


उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने तथा नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के पश्चात कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।