Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चिल्फी घाटी में थमा यातायात, सड़क पर गिरी भारी मशीन; घंटों लगा रहा जाम

  कवर्धा। जिले की चिल्फी घाटी में एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। घाटी के नाग मोड़ी के पास ट्रक पर लादकर ले जाई रही मशीन के सड़क प...

Also Read

 कवर्धा। जिले की चिल्फी घाटी में एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। घाटी के नाग मोड़ी के पास ट्रक पर लादकर ले जाई रही मशीन के सड़क पर गिरने से NH-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. जाम की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


जानकारी के अनुसार, जबलपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक में फैक्ट्री की भारी-भरकम मशीन ले जाई जा रही थी, तभी चिल्फी घाटी के नाग मोड़ी के पास अचानक मशीन ट्रक से गिरकर बीच सड़क पर आ गई। मशीन गिरने के बाद पिछले 12 घंटे से ज्यादा समय से जाम की स्थिति बनी हुई है।



हालांकि, सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से मशीन हटाने की कवायद शुरू कर दी है, लेकिन भारी मशीन होने के कारण यातायात बहाल करने में समय लग रहा है।

यह पहला मौका नहीं है, जब चिल्फी घाटी में इस तरह की जाम की स्थिति बनी हो. ऐसी स्थिति गाहे-बगाहे बनती रहती है, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासन की ओर से अब तक इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।