Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री नरहरि ने मातृ एवं शिशु अस्पताल का किया निरीक्षण

कोण्डागांव,  असल बात News 25 जून 2026  नीति आयोग, भारत सरकार के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दि...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

25 जून 2026

 नीति आयोग, भारत सरकार के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को कोण्डागांव स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा फायर सेफ्टी के सभी मानकों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


निरीक्षण के दौरान श्री नरहरि ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का अवलोकन किया तथा प्रसव एवं सोनोग्राफी जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी माताओं से संवाद किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि उपचार एवं सुपोषित आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ माताओं को बच्चों की नियमित पारंपरिक मालिश के लिए भी प्रेरित करें, जिससे उनके समग्र शारीरिक विकास को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने उन्हें जिले में संचालित सुपोषित जीवन अभियान के अंतर्गत बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे विशेष पौष्टिक आहार एवं अन्य पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।


निरीक्षण के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.एल. मंडावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अस्पताल के चिकित्सक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।