Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ताम्रध्वज साहू ने कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन,कृषि सहकारी सोसाइटी में खाद, डीएपी, यूरिया, बीज संकट और अव्यवस्था पर ध्यान किया आकर्षित

 दुर्ग,असल बात दुर्ग।  प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ कलेक्टर दुर्ग को कृषि सहकारी सोस...

Also Read

 दुर्ग,असल बात









दुर्ग।  प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ कलेक्टर दुर्ग को कृषि सहकारी सोसाइटी में खाद, डीएपी, यूरिया, बीज संकट और अव्यवस्था एवं जिला अस्पताल में रिसाली की दीपिका गाड़ा के मौत पर कार्यवाही के संबंध पर सहित विभिन्न बिंदु पर ज्ञापन सौप कर ध्यान आकर्षित किया।

उल्लेख हो की वर्तमान में खरीफ सत्र में किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले खाद (डी.ए.पी. यूरिया, एस.एस.पी एम.ओ.पी व अन्य मिश्रित खाद) तथा बीज कृषि सहकारी समितियों एंव खुले बाजार के माध्यम से किया जा रहा है जहाँ सोसायटीयों में सभी आवश्यक खाद का अब तक एकमुश्त भंडारण नहीं होने से किसान हर दिन हर खाद के लिए लाईन लगाने परेशान खडे है. पूरे जिले के समितियों से बमुश्किल 30% किसान ही शासन के कटौती वाले मात्रा में ही खाद उठा पाये है, धान बीज की उपलब्ता भी कमजोर है, सिर्फ सरना किस्म का धान आया है. वह भी अमानक स्तर का है। किसान खाद के साथ बीज के लिए बाट जोह रहें है। अधिकांश समितियों में डी.ए.पी. जैसे आवयश्यक खाद अब तक नहीं पहुंच पाया है। खुले बाजार में भी किल्लत और सरेआम लूट के शिकार हो रहे है, मानसून सामने और किसान खेतों की तैयारी के बजाय खाद, बीज के लिए भटक रहे है। विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा गया।


इन अव्यवस्थाओं पर किसानों को राहत पहुंचानें निम्न बिंदुओं पर अतिशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित किया जावें ।


1. शासन द्वारा वर्तमान में रासायनिक उर्वरकों की प्रति एकड़ अनुशंसित मात्रा को खत्म कर पूर्व में वैज्ञानिक तौर पर अनुशंसित मात्रा में खादों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जावें ।


2. सभी मुख्य खाद (डी.ए.पी. यूरिया, राखड़, पोटाश व अन्य मिश्रित खाद) एकमुश्त उपलब्ध करवायी जावें ।


3. पाँच एकड़ से अधिक वाले कृषकों को 2 बार के बजाय 1 ही बार में खाद उपलब्ध करायी जायें ।

4. खुले बाजार में खाद विक्रेताओं पर शासन का नियंत्रण हो ताकि किसान खुले आम लुट का शिकार न हो पाये ।


5. अऋणी कृषकों को खुले बाजार में सहजता से खाद कय करने की नियंत्रित सुविधा प्रदान किया जावें ।


6. तरल खाद नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. को अनिवार्य के बजाय वैकल्पित उठाव के रूप में रखा जायें ।


7. समितियों में मांग के अनुरूप सभी किस्म के प्रमाणित उच्च गुणवत्ता के धान बीज भंडारण करवाई जावें ।


8. सब्जी उत्पादक कृषकों को वर्तमान खाद उलब्धता कराने के समूह (स्लेब) से बाहर कर आवश्यकतानुसार खाद का निर्धारण किया जावें।


9. हरित खाद की उपलब्धता तत्काल किया जावे. साथ ही किसानों को 90% अनुदान पर दिया जावें ।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेंटी धीरज बाकलीवाल, नगर निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा,ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,ब्लॉक अध्यक्ष रिसाली दिनेश पूर्व अध्यक्ष केश कला नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस रिवेन्द्र यादव, महामंत्री जिला कांग्रेस योगिता चन्द्रकार, महामंत्री लक्ष्मी साहू, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, डॉ पिलेश्वर साहू,रुपेश देशमुख,कार्यकरी प्रदेश अध्यक्ष राजीव गाँधी पंचयती राज संघठन गीता महानंद, सोनिया देवांगन,संतु मानिकपुरी, संगीता सिंह,जयंती महांनंद सहित कांग्रेस के कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे।