Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


30 जून तक आधार कार्ड के अनुसार श्रमिक कार्ड में संशोधन कराना अनिवार्य

कोंडागांव,  असल बात News 23 जून 2026 छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों को सूचित ...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

23 जून 2026

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों को सूचित किया जाता है कि उनके श्रमिक कार्ड (श्रमिक पहचान पत्र) में आधार कार्ड के अनुसार नाम, जन्मतिथि एवं अन्य विवरणों का संशोधन कराया जाना अनिवार्य है। मंडल द्वारा श्रमिक कार्ड में आधार कार्ड के अनुरूप संशोधन कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक संशोधन नहीं कराने पर भविष्य में मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है।


जिले के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र अथवा च्वाईस सेंटर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर 30 जून 2026 से पूर्व अपने श्रमिक कार्ड का आधार के अनुसार संशोधन अवश्य करा लें।