Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जनदर्शन में 26 आवेदन प्राप्त, सीईओ जिला पंचायत ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कोण्डागांव,  असल बात News 30 जून 2026  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने मंगलवार को सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्य...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

30 जून 2026

 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने मंगलवार को सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनदर्शन में ग्राम पंचायत माकड़ी निवासी श्री ललेंद्र कुमार साहू ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, ताकि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। ग्राम पंचायत घोड़ागांव के सरपंच ने क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की। ग्राम मुलमुला निवासी श्री दिनेश देवांगन ने लंबित मजदूरी/कार्य भुगतान दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।


इसी प्रकार जुगानी कैम्प के किसानों के एक समूह ने एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर आवागमन का रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की, ग्राम बिंजोली निवासी श्री चनूलाल बघेल ने विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति की मांग की, जबकि ग्राम एहरा निवासी श्री फोहड़ूराम ने पेयजल सुविधा के लिए हैंडपंप स्थापना का आवेदन दिया।

इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।