▪️ *वाहन सहित 14 कट्टा सोसायटी चावल जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया। ▪️ *प्रकरण में आवश्यक ...
▪️ *वाहन सहित 14 कट्टा सोसायटी चावल जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया।
▪️ *प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा
भिलाई
असल बात news.
सुपेला थाना क्षेत्र में सोसायटी का चावल परिवहन करते एक आरोपी को वाहन सहित पकड़ा गया है.मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर मालवाहक वाहन को रोककर कार्रवाई की गई तथा सोसायटी का चावल बरामद किया गया। अभी लगभग 14 कट्टा चावल जप्त किया गया है. यह चावल कहां से लाया गया,चावल के स्रोत एवं परिवहन के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोसायटी का चावल एक नीले रंग के मालवाहक टेम्पो में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन क्रमांक CG 07 CV 2329 को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन में प्लास्टिक की बोरियों में कुल 14 कट्टा सोसायटी चावल पाया गया। वाहन चालक से चावल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किंतु वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पूछताछ में गुमराह करता रहा। इसके बाद चालक एवं वाहन को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में खाद्य विभाग के साथ समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है।
जप्त सामग्री
1. 14 कट्टा सोसायटी चावल।
2. मालवाहक बजाज मैक्सीमा वाहन क्रमांक CG 07 CV 2329।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, गम्भीर जाट एवं चालक आरक्षक बसंत मरढ़ीया की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की गई है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित खाद्यान्न के अवैध भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


