Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शहीद स्मारक विद्यालय पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, विकास का दिया भरोसा

  *विद्यालय की चौखट पर पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा, प्राचार्य से चर्चा कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत रायपुर।  असल बात news.   राजधानी रायपुर क...

Also Read

 




*विद्यालय की चौखट पर पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा, प्राचार्य से चर्चा कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत

रायपुर। 

असल बात news.  

राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित शहीद स्मारक विद्यालय में आज रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा निरीक्षण हेतु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यालय परिवार से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने विद्यालय के प्राचार्य रमाकांत झा से सौजन्य मुलाकात कर विद्यालय की वर्तमान स्थिति, विद्यार्थियों की संख्या, शैक्षणिक गतिविधियों एवं आवश्यक संसाधनों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यालय के संचालन, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर जानकारी लेते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में समाज और देश का नेतृत्व करेंगे। इसलिए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कक्षाओं, शिक्षण व्यवस्थाओं तथा परिसर की साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने विधायक श्री मिश्रा का स्वागत करते हुए विद्यालय की आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया।

श्री मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय से संबंधित आवश्यक मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए उचित स्तर पर पहल की जाएगी।

विद्यालय परिवार ने विधायक पुरंदर मिश्रा के इस आत्मीय एवं संवेदनशील दौरे की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार विद्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन करना शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर संजय जोशी ,विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक पुरंदर मिश्रा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।