Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश,आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास और एग्रीस्टेक कार्यों की समीक्षा, लंबित प्रकरण जल्द पूर्ण करने के निर्देश,18 से 20 जून तक अनुभाग स्तर पर लगेंगे वृहद शिविर

कवर्धा,असल बात 21 जून विश्व योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के निर्देश कवर्धा, कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शि...

Also Read

कवर्धा,असल बात


21 जून विश्व योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के निर्देश

कवर्धा, कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपनी आईडी में प्राप्त प्रकरणों की लगातार समीक्षा करें तथा समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह निर्देश समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए।



राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 18 से 20 जून तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक राजस्व अनुभाग स्तर पर तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लिए नए पंजीयन, त्रुटि सुधार एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जाएगी।


कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी एसडीएम को कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थल चयन कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन एवं लाभ वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड के लंबित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 18 से 20 जून तक आयोजित शिविरों में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का पंजीयन सुनिश्चित करने, ग्रामवार जानकारी उपलब्ध कराने तथा जनप्रतिनिधियों एवं मैदानी अमले के सहयोग से व्यापक मोबिलाइजेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अगले सप्ताह तक स्वीकृत लेकिन अप्रारंभ सभी आवासों का निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा।


पीएम जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन वन धन केंद्र एवं बहुउद्देशीय भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन किसानों की आईडी तो बन चुकी है, लेकिन खसरे अपडेट नहीं हैं अथवा सभी खसरे लिंक नहीं हो पाए हैं, उनकी जानकारी तहसीलवार संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे सभी मामलों के अपडेशन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।


बैठक में एडीएम श्री विनय पोयाम, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैंकरा, सभी एसडीएम व तहसीलदार सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


21 जून को योग दिवस आयोजन की तैयारियों के निर्देश

कलेक्टर श्री वर्मा ने 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति सामूहिक योगाभ्यास के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। साथ ही शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के अलावा अन्य नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थाओं में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

असल बात,न्यूज