Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध गुटका निर्माण इकाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में गुटका निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल जप्त

*अवैध मादक पदार्थ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ▪️ *प्रकरण में थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 के तहत अपराध पंजीबद...

Also Read


*अवैध मादक पदार्थ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

▪️ *प्रकरण में थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना की जा रही है

दुर्ग .

असल बात news.  

दुर्ग पुलिस द्वारा थाना अंडा क्षेत्र में अवैध गुटका निर्माण इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की गई है और दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.आरोपियों के पास में भारी मात्रा में गुटका निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल,मशीने पैकेजिंग सामग्री तथा तैयार उत्पाद  जप्त किया गया है.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  थाना अंडा क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुथरेल एवं अंडा क्षेत्र में अवैध रूप से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग का कार्य संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अंडा पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित स्थलों पर दबिश कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से गुटका निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार का कच्चा माल, मशीनें, पैकेजिंग सामग्री तथा तैयार एवं अर्द्धनिर्मित उत्पाद बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में बिना वैधानिक अनुमति एवं अधिकार के अवैध रूप से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग किए जाने की पुष्टि होने पर समस्त सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में संलिप्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

▪️ आरोपी 

1. बिरेन्द्र तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम नरैनी, जिला बांदा (उ.प्र.)।

2. सुभाष कुमार गौतम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, जिला हरदोई (उ.प्र.)

3. सुनील कुमार राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सकरन, जिला उन्नाव (उ.प्र.)

4. करण राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)

5. राजू मस्ताना, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)

6. राजकुमार यादव, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम बेरीखेड़ा, जिला कानपुर (उ.प्र.)

7. रमेश कुमार निषाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अदावल, जिला फतेहपुर (उ.प्र.)

8. सतेन्द्र कुमार यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम इटाहरा, जिला कानपुर (उ.प्र.)

9. सोनू यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी रतनलाल नगर, जिला कानपुर (उ.प्र.)

10. बसंत राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जमुनाखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)

▪️ जप्त सामग्री :


1. गुटका निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल, रसायन एवं अन्य सामग्री।

2. गुटका निर्माण मशीनें, पैकेजिंग सामग्री तथा तैयार एवं अर्द्धनिर्मित गुटका उत्पाद।



थाना अंडा पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा प्रभावी सूचना संकलन, त्वरित कार्रवाई एवं समन्वित दबिश देकर अवैध गुटका निर्माण गतिविधि का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

अवैध एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। नागरिकों का सहयोग अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।