Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई,10 जब्त साइलेंसर को जेसीबी से कुचलकर किया गया नष्ट, वाहन चालकों को ऐसे साइलेंसर उपयोग न करने की दी गई समझाइश

 कवर्धा,असल बात पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह एवं श्री अमित पटेल के म...

Also Read

 कवर्धा,असल बात


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा बुलेट एवं अन्य वाहनों में लगाए जा रहे मॉडिफाइड साइलेंसरों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों को अनावश्यक शोर से होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है। इसी क्रम में कवर्धा एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला, थाना प्रभारी कोतवाली श्री योगेश कश्यप एवं कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कवर्धा शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 10 वाहनों में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए। पुलिस टीम द्वारा संबंधित वाहनों को थाना कोतवाली लाया गया तथा वाहन मालिकों की उपस्थिति में मॉडिफाइड साइलेंसरों को निकलवाया गया। वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा भविष्य में ऐसे साइलेंसरों का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। 


अभियान के दौरान जब्त किए गए 10 मॉडिफाइड साइलेंसर को थाना परिसर में एकत्रित किया गया। इसके बाद इन साइलेंसर को जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट किया गया है । पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली अत्यधिक तेज आवाज आमजन, बुजुर्गों, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बनती है तथा यह ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ यातायात नियमों का भी उल्लंघन है।


कवर्धा एसडीओपी श्री आशीष शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस जिले में लगातार अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की पहचान कर रही है और उनके विरुद्ध कोतवाली एवं यातायात पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक उपकरणों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों का संचालन होता दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

असल बात,न्यूज