Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मंकी रिजॉर्ट के पीछे जुआ फड़ पर पुलगांव पुलिस की कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.34 लाख की संपत्ति जप्त

▪️ *थाना पुलगांव क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, ...

Also Read


▪️ *थाना पुलगांव क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए।

▪️ *अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना क्षेत्र में सतत निगरानी एवं कार्यवाही जारी है

दुर्ग,भिलाई.

असल बात news. 

यहां थाना पुलगांव क्षेत्र में मंकी रिजॉर्ट के पीछे जुआ फड़ पर पुलगांव पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है. यहां जुआ खेलने के आरोप में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से लगभग ₹4.34 लाख की संपत्ति जप्त की गई है.प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना पुलगांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मंकी रिजॉर्ट गोकुलधाम के पीछे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए।

▪️ आरोपी का नाम 

1. सोनू चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।

2. फिरोज खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।

3. शब्बीर खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।

4. मोहम्मद जावेद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।

5. मोहम्मद जुनैद, उम्र 36 वर्ष, निवासी तमेरपारा, दुर्ग।

6. पारस चंद्राकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग।

7. अजीम अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।

8. मोहम्मद जमील, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग।

9. एकांत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

10. जमील खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

11. शिवा साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।

12. मृत्युंजय चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।

13. साहिद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, दुर्ग।

14. चंद्रपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।

15. प्रकाश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री 

1. नगदी रकम – ₹1,82,000/-

2. 52 पत्ती ताश

3. 12 नग मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹1,80,000/-

4. 17 नग विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹68,000/-

5. 02 नग कीपैड मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹4,000/-

कुल जप्ती मूल्य : ₹4,34,000/-

उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा। रेड कार्यवाही में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।