▪️ *फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में चोरी किए गए बीएसपी स्क्रैप के अवैध परिवहन एवं लोडिंग का खुलासा हुआ है ▪️ *फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु...
▪️ *फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में चोरी किए गए बीएसपी स्क्रैप के अवैध परिवहन एवं लोडिंग का खुलासा हुआ है
▪️ *फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास जारी हैं तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
दुर्ग,भिलाई .
असल बात news.
बीएसपी स्क्रैप चोरी प्रकरण के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया गया है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने इन आरोपियों पर आज 10-10 हजार रुपये के इनाम घोषित कर दिया है. भूलेखनीय है कि इस प्रकरण में अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.ये आरोपी मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र से फ़्लू डस्ट परिवहन की आड़ में संयंत्र से स्क्रैप का अवैध परिवहन कर चोरी करते थे.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया।मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री के बड़े पैमाने पर भंडारण के साथ-साथ स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी पाई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
कार्यवाही के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। प्रकरण में संलिप्त 08 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह एवं अभय सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक 10,000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई है।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि फरार आरोपी संजय सिंह एवं अभय सिंह के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


