Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Shelke कंपनी की लापरवाही बन रही हादसों की वजह, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना!

 अभनपुर. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अभनपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य हादसे का न्योता दे रहा है. निर्माण स्थल पर बड़ी मात्रा मे...

Also Read

 अभनपुर. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अभनपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य हादसे का न्योता दे रहा है. निर्माण स्थल पर बड़ी मात्रा में डस्ट और मालबा खुले में पड़ा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकता है. बारिश के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बन सकती है.




जानकारी के मुताबिक, निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा और सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. इस कारण सड़क पर फिसलन बढ़ेगी और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की इस परियोजना में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है. निर्माण स्थल पर न तो डस्ट कंट्रोल के उचित उपाय नजर आ रहे हैं और न ही सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से निर्माण स्थल पर तत्काल डस्ट कंट्रोल के उपाय करने और मलबे को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है, ताकि नेशनल हाईवे पर यातायात सुरक्षित और सुचारु बना रहे.