Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रोजगार,सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2027 की तिथियां घोषित,छत्तीसगढ़ में 5 शहरों के 10 केंद्रों पर आयोजित होगी ऑनलाइन परीक्षा

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़. असल बात news. क्या आपको रोजगार की तलाश है..?तो इधर ध्यान दीजिए..भारतीय सेना मैं भर्ती होने जा रही है.इसकी वर्ष 2027 ...

Also Read

 


नई दिल्ली, छत्तीसगढ़.
असल बात news.
क्या आपको रोजगार की तलाश है..?तो इधर ध्यान दीजिए..भारतीय सेना मैं भर्ती होने जा रही है.इसकी वर्ष 2027 की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 

जानकारी के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित यह ऑनलाइन परीक्षा आगामी 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तक और इसके बाद 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी होने का सिलसिला शुरू हो चुका है । छत्तीसगढ़ राज्य के 5 प्रमुख शहरों—भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में इसके लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन 3 से 4 शिफ्टों में किया जाएगा । सभी पंजीकृत उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं । परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने एडमिट कार्ड पर अंकित सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और परीक्षा के दिन समय से अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचें ।
 
भारतीय सेना ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सेना में चयन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें उम्मीदवारों का चयन केवल और केवल उनकी योग्यता (मेरिट) के आधार पर ही किया जाता है । सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को सचेत किया है कि वे नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले दलालों और बिचौलियों से पूरी तरह सावधान रहें और उनके झांसे में न आएं ।
 
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा, एडमिट कार्ड या प्रक्रिया के संबंध में कोई स्पष्टीकरण अथवा सहायता चाहिए, तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं । उम्मीदवार किसी भी कार्यदिवस में दूरभाष संख्या 0771-2965212 और 0771-2965214 पर कॉल कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं ।