अपराध के तथ्यों की वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संरक्षण एवं त्वरित फॉरेंसिक सहायता उपलब्ध कराने में मिलेगी महत्वपूर्ण मदद - सांसद श्री विजय बघ...
अपराध के तथ्यों की वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संरक्षण एवं त्वरित फॉरेंसिक सहायता उपलब्ध कराने में मिलेगी महत्वपूर्ण मदद - सांसद श्री विजय बघेल
दुर्ग .
असल बात न्यूज़.
अपराधिक समस्याओं को शीघ्रतिशीघ्र सुलझाने,और अपराधों के तकनीकी विश्लेषण में होने वाली देरी के जैसी दिक्कतों को दूर करने राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक जिलों में सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसी कड़ी में दुर्ग जिला पुलिस को फॉरेंसिक लैब वैन उपलब्ध कराया गया है.आज यहां दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ल और मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने एक समारोह में इस लैब वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस अवसर पर बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि अब अपराधों के तकनीकी विश्लेषण में होने वाली देरी थम जाएगी और आम जनता का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा. अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं के उपलब्ध होने से पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी.
सांसद विजय बघेल ने कहा कि सुरक्षित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. यहां मोबाइल फॉरेंसिक लैब के लोकार्पण के लिए क्षेत्रीय न्यायालयिक जिला प्रयोगशाला सेक्टर 4 भिलाई में एक समारोह का आयोजन किया गया था.कहा जा रहा है कि इस वाहन के संचालन से कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, अपराधों का त्वरित पारदर्शी और प्रभावी तरीके से विशेषण किया जा सकेगा तथा अपराधियों में भय पैदा होगा.यह वैन घटनास्थल पर वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संरक्षण एवं त्वरित फॉरेंसिक सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस विभाग, forensic department के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे.
Strong security-safe society, modern mobile forensic lab vehicle included in the fleet of Durg District Police, in a ceremony, MP Vijay Baghel and Minister Gajendra Yadav flagged off
Important help will be provided in scientific investigation of crime facts, evidence preservation and providing prompt forensic assistance - MP Shri Vijay Baghel
Bhilai Durg .
Asal Baat news.
The state government is providing facilities in every district to solve criminal problems quickly and to overcome problems like delay in technical analysis of crimes. In this series, Forensic Lab Van has been provided to Durg District Police. Today, Durg Lok Sabha constituency MP Mr. Vijay Baghel and Minister Mr. Gajendra Yadav flagged off this lab vehicle in a ceremony here.
Speaking on this occasion, MP Vijay Baghel said that now the delay in technical analysis of crimes will stop and the confidence of the general public in the police administration will increase. The police system will be strengthened with the availability of state-of-the-art technical facilities.
MP Vijay Baghel said that building a safe Chhattisgarh is the top priority of our government. Here, a function was organized at the Regional Forensic District Laboratory, Sector 4, Bhilai to inaugurate the Mobile Forensic Lab.It is being said that the operation of this vehicle will further strengthen the law and order situation, crimes can be prosecuted in a quick, transparent and effective manner and will create fear among the criminals. This van will play an important role in scientific investigation, evidence preservation and providing quick forensic assistance at the crime scene.
On this occasion, District Collector Mr. Abhijeet Singh, District Superintendent of Police and senior officers of the police department were also present.





"
"
" alt="" />
" alt="" />


