Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग में सुशाशन तिहार की खुशियाँ,मंत्री जी ने... मंच से किया, कंपोजिट एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग. निर्माण को स्वीकृति देने का आग्रह ..मुख्यमंत्री श्री साय ने क़र दी तत्काल घोषणा,99 विकास कार्यों का लोकार्पण, 185 विकास कार्यों का भूमिपूजन, जमकर उमड़ी भीड़, भव्य स्वागत भी,मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, सरकार ने 5 साल पहले के सारे भ्रष्टाचार अब बंद कर दिए, चारों तरफ पहुंच रहे हैं विकास के काम, महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाओं में बढ रही है आत्मनिर्भरता

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी जिले को करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात *-शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य जनकल्याणकारी स...

Also Read











*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी जिले को करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात

*-शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य जनकल्याणकारी सुविधाओं को मिलेगी नई दिशा

दुर्ग, रायपुर .

असल बात news. 

31 मई 2026.

दुर्ग शहर में सुशासन तिहार में ऐसा हुआ कि स्कूल शिक्षा एवं विधि मंत्री व शहर के विधायक श्री गजेंद्र यादव ने जिले में प्रशासनिक कामकाज की सुविधा के लिए कंपोजिट एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग की मांग रखी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसको तत्काल स्वीकृति दे दी और वही यहां इस बिल्डिंग के निर्माण की घोषणा कर दी है.इसका मंच के साथ उपस्थित जनों ने जमकर तालियां बजाकर स्वागत किया.सुशासन तिहार आज दुर्ग जिले में पहुंचा और इसके साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय यहां आए. यहां उनका स्वागत करने की भव्य तैयारी की गई थी. मुख्यमंत्री श्री साय ने विधिवत पूजा पाठ के साथ 99 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 185 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया. मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में सरकार कि पिछले ढाई साल की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि पिछली सरकार में 5 साल तक हुए भ्रष्टाचार के सारे काम अब बंद कर दिए गए हैं. अब बच्चे, निश्चित होकर प्रतियोगी परीक्षये दे सकते हैं, कि इसमें कहीं पक्षपात नहीं होगा.कोल परिवहन के काम को अब पूर्णता ऑनलाइन कर दिया गया है जिसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं.माताओ-बहनों की खुशियों के साथ प्रदेश तरक्की कर रहा है.

सुशासन तिहार,गांव- गांव शहर- शहर पहुंच रहा है और आज यह दुर्ग जिले में था. इस दौरान सुशासन तिहार के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के यहां आने की खुशियां लोगों में दिख रही थी.मुख्यमंत्री श्री साय सुशासन तिहार पर प्रदेश भर में जगह-जगह जा रहे हैं लेकिन दुर्ग जिले में जितनी अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया है उतना शायद किसी दूसरे जिले में नहीं हुआ होगा. सुशासन तिहार 2026 में दुर्ग जिले में झाडू राम देवांगन स्कूल प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय ने कुल 737 करोड़ 07 लाख रूपए विकास कार्यो की सौगात दी है. जिसमें कुल 376 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और 360 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत के 152 विकास कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। इसी दौरान मंच से क्षेत्र के विधायक व स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने जिले के प्रशासनिक भवन की समस्या के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय का यह भवन अब काफी ज्यादा जीर्णशीर्ण हो चुका है और प्रदेश के दूसरे सभी जिलों में कंपोजिट एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग बना दी गई है जिसकी दुर्ग जिले में भी जरूरत है. उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय से इस बिल्डिंग के निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन के दौरान इसका उल्लेख करते हुए इस बिल्डिंग के निर्माण की घोषणा की है.उन्होंने वही नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार के द्वारा किए गए विभिन्न मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है.मंत्री गजेंद्र यादव ने यही जिले की जीवनदायनी नदी शिवनाथ नदी पर  लक्ष्मण झूला बनाने का भी आग्रह किया है.

यहां कई सारे विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है.लोकार्पण कार्यो में प्रमुख रूप से शासकीय चंदूलाल चंद्राकर पीजी महाविद्यालय पाटन में इंडोर स्टेडियम और स्टॉफ क्वार्टर लागत 3877.79 लाख रूपए, हेमचंद यादव दुर्ग विश्व विद्यालय भवन निर्माण लागत 1422.96 लाख रूपए, अंजोरा-चंगोरी-भरदा मार्ग पर शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण लागत 1871.54 लाख रूपए, दुर्ग-नगपुरा-करेला मार्ग पर पुल निर्माण लागत 1902.94 लाख रूपए, ठकुराईन टोला घाट में लक्ष्मण झुला निर्माण लागत 1940.35 लाख रूपए, अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापना 5 एमव्हीए की लागत 99.93 लाख रूपए, तहसील धमधा में अति उच्च दाब उपकेन्द्र सेमरिया(लिटिया) की लागत 3000 लाख रूपए, रायपुर पुल उपकेन्द्र से गेंदपुर (कवर्धा) तक 220 केव्ही डीसीडीएस पारेषण लाईन लागत 6670 लाख रूपए, 132/33 केव्ही अति उच्च दाब उपकेन्द्र अण्डा की लागत 2523 लाख रूपए, विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक एवं डामरीकरण लागत 403.13 लाख रूपए, गंजपारा चौक से शिवनाथ नदी तक मार्ग उन्नयन कार्य लागत 484.77 लाख रूपए, भिलाई में 1500 से 3000 केएल क्षमता वाले 04 ओवरहेड सर्विस रिजवॉयर का डिजाइन के साथ भिलाई नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न सिविल कार्य लागत 977 लाख रूपए, सहित कुल 99 कार्य शामिल है। 

वहीं जिन कार्यों का भूमि पूजन किया गया है उसमें प्रमुख रूप से  छ.ग.स्वामी विवेकानंद तकनीकी शिक्षा विश्व विद्यालय परिसर भिलाई में 100 सीटर कन्या छात्रावास निर्माण लागत 391.88 लाख रूपए एवं बालक छात्रावास की लागत 368.59 लाख रूपए, समोदा नाला में मध्यम पुल निर्माण लागत 975.49 लाख रूपए, ननकट्ठी नाला में मध्यम पुल निर्माण लागत 655.96 लाख रूपए, जालबांधा मार्ग में उच्चस्तरीय पुल निर्माण लागत 669.50 लाख रूपए, 30 बिस्तर आयुर्वेदा हॉस्पिटल निर्माण लागत 1050 लाख रूपए, 77 एमएलडी के एसटीपी निर्माण लागत 12950 लाख रूपए, कम्पोस्ट प्लांट निर्माण एवं मशीनरी स्थापना लागत 1135.74 लाख रूपए, इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण लागत 1629.19 लाख रूपए, नालंदा परिसर निर्माण लागत 1213.98 लाख रूपए, नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत नगर के समस्त वार्डो (1 से 60) में नाली, पुलिया एवं डामरीकरण निर्माण लागत 999.85 लाख रूपए, साईंस कॉलेज के बाजू स्थित जी.ई. रोड से स्टेशन रोड़ तक केनाल रोड निर्माण लागत 522.65 लाख रूपए, गुण्डरदेही रोड़ से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय एवं पोटिया चौक तक सड़क चौड़ीकरण लागत 1363.52 लाख रूपए, राजेन्द्र पार्क चौक से अंडरब्रिज तक तथा आईएमए चौक से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण लागत 1102.15 लाख रूपए, नगरोत्थान योजना अंतर्गत मुख्य मार्गो में सड़क का विकास एवं चौड़ीकरण लागत 1723.76 लाख रूपए, जवाहर मार्केट का उन्नयन एवं विकास कार्य लागत 638.25 लाख रूपए, सहित कुल 152 कार्य शामिल है। निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्वागत भाषण दिया.

इस अवसर पर मंत्री श्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक गण सर्वश्री डोमन लाल कोरसेवाडा, ईश्वर साहू, पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडेय, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार  जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे,सहित स्थानीय निगम के पार्षदगण और बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.