Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


निर्धारित सीमा से ज्यादा डीजल वितरण पड़ा महंगा, एसडीएम ने पेट्रोल पंप किया सील

  बलौदाबाजार। जिले में पेट्रोल पंप संचालक पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश का उलंघन करने पर आज सिमगा विकासखंड के सीमा पेट्रोल पं...

Also Read

 बलौदाबाजार। जिले में पेट्रोल पंप संचालक पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश का उलंघन करने पर आज सिमगा विकासखंड के सीमा पेट्रोल पंप को ग्रामीणों की मौजूदगी में सील किया गया। यह प्रदेश की पहली बड़ी कार्रवाई है, जहां पेट्रोल पंप सील हुआ है।




पिछले दिनों कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाकर सख्त हिदायत दी थी कि जरीकेन या बाटल में पेट्रोल डीजल न दें। इसके साथ ही वाहन में भी एक निर्धारित मात्रा में ही पेट्रोल डीजल दें, ताकि किसी को तकलीफ न हो और व्यवस्था दुरुस्त रहे।


कलेक्टर के निर्देश के बावजूद सिमगा विकासखंड के सीमा पेट्रोल पंप संचालक ने निर्देश की अवहेलना करते हुए जरीकेन में डीजल दे रहा था। हाईवा वाहन में भी निर्धारित मात्रा से अधिक डीजल दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की, जिसके बाद एसडीएम अतुल शेटे सीमा पेट्रोल पंप पहुंचे और जांच में सत्यता पाए जाने पर पेट्रोल पंप को सील कर दिया।