Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक,प्रदेशवासियों के सुख शांति व समृद्धि की कामना की

कवर्धा,असल बात कवर्धा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और सम्मान समारोह में ...

Also Read

कवर्धा,असल बात


कवर्धा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए कबीरधाम जिले के डोंगरिया पहुंचे। यहां उन्होंने जलेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नगर पंचातय अध्यक्ष श्रीमती सरिता रामकुमार सोनी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू, उपाध्यक्ष श्री सानू तिवारी, श्री अंबिका चंद्रवंशी, श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, आईजी श्री बालाजी राव, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के डोंगरिया गांव में स्थित जलेश्वर महादेव स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच एक प्रसिद्ध शिवधाम के रूप में जाना जाता है।  इस मंदिर की सबसे खास बात यह मानी जाती है कि यहां का शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ बताया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के सावन माह में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सावन सोमवार और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष भीड़ रहती है। यह स्थान प्राकृतिक वातावरण, पहाड़ी-नदी घाट और शिवभक्ति के लिए विशेष पहचान रखता है।

असल बात,न्यूज