Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध शराब बिक्री से गांव की छवि धूमिल: युवाओं के रिश्ते तक हो रहे प्रभावित, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक गांव ऐसा है, जहां अवैध शराब बिक्री ने युवाओं के भविष्य पर ताला लगा दिया है। गांव के बच्चों से लेकर ...

Also Read

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक गांव ऐसा है, जहां अवैध शराब बिक्री ने युवाओं के भविष्य पर ताला लगा दिया है। गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशे की चपेट में हैं। हम बात कर रहे हैं कुरूद विकासखंड के ग्राम कल्ले की, जो आज एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जिसे सुनकर शासन और प्रशासन दोनों को शर्मसार होना चाहिए।

इस गांव में पिछले 10 सालों से अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है। आलम ये है कि गांव की गलियों में शराब की नदियां बह रही हैं और नशे में धुत लोग सरेआम गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं, लेकिन इस नशे की सबसे बड़ी कीमत गांव के युवक और युवतियां चुका रहे हैं।




कल्ले गांव के माता-पिता की आंखों में आज चिंता की गहरी लकीरें हैं। वजह ये है कि उनके बच्चों के हाथ पीले नहीं हो पा रहे। जब भी गांव के किसी युवक के लिए रिश्ता लेकर ग्रामीण दूसरे गांव जाते हैं तो सामने से एक ही जवाब मिलता है कि जिस गांव में शराब का तांडव हो वहां हम अपनी बेटी नहीं भेजेंगे। वहीं गांव में लड़के पक्ष के लोग लड़की देखने आते हैं तो लड़के पक्ष के लोग भी यही कहकर लड़की मांगने से साफ इनकार कर देते हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि लड़कों की उम्र निकलती जा रही है। बदनामी के डर से दूसरे गांव के लोग कल्ले गांव में रिश्ता जोड़ने से कतरा रहे हैं।


शिकायत के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई

आज बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर के दरवाजे पर दस्तक दी। सरपंच, जया संदीप डहरिया, ग्रामीण भागी राम साहू, स्मृति यादव समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस अवैध शराब के तांडव को नहीं रोका गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे, धरना देंगे और चक्काजाम करेंगे। अब सवाल ये उठता है कि क्या प्रशासन अभी भी सोया हुआ है? क्या गांव का भविष्य सिर्फ इसलिए बर्बाद हो जाएगा क्योंकि कुछ रसूखदार अवैध शराब का धंधा चला रहे हैं?




एसपी के पास आवेदन को भेजा जाएगा : अपर कलेक्टर

शादी ब्याह सिर्फ एक रस्म नहीं एक नए जीवन की शुरुआत होती है, लेकिन जब शराब की बोतलें घर बसने से पहले ही रिश्तों को तोड़ दें तो समझ लीजिए कि समाज की नींव खोखली हो रही है। ग्रामीण अब न्याय की उम्मीद में कलेक्ट्रेट आए हैं। इस मामले में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह ने कहा, कल्ले के ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की है। आवेदन को एसपी के पास भेजा जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।