Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुशासन तिहार: दिव्यांग केदारी साहू को सिर्फ मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ही नहीं, फिर से काम शुरू करने का भी मिला हौसला

कवर्धा,असल बात कवर्धा, सुशासन तिहार से कवर्धा निवासी श्री केदारी साहू के जीवन में फिर से मुस्कान लौट आई है। दिव्यांग श्री साहू को सिर्फ मोटर...

Also Read

कवर्धा,असल बात




कवर्धा, सुशासन तिहार से कवर्धा निवासी श्री केदारी साहू के जीवन में फिर से मुस्कान लौट आई है। दिव्यांग श्री साहू को सिर्फ मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ही नहीं, फिर से काम शुरू करने का भी हौसला मिला है। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से अब उन्हें आने-जाने में आसानी होगी और वे अपना पुराना काम दोबारा शुरू कर सकेंगे। इससे उनकी आय के साधन फिर से मजबूत होगा और परिवार की स्थिति में भी सुधार आएगा। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की संवेदनशील पहल लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगा रही है।


नगर पालिका कवर्धा के वार्ड क्रमांक 04 निवासी श्री केदारी साहू पढ़े-लिखे नहीं हैं और शासकीय प्रक्रियाओं की जानकारी भी उन्हें नहीं थी। वे बताते हैं कि उन्हें यह भी पता नहीं था कि आवेदन कैसे करना है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जब उन्हें सुशासन तिहार शिविर की जानकारी मिली, तब वे अपने बेटे के साथ शिविर पहुंचे और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। श्री केदारी साहू पहले घड़ी एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की घर-घर जाकर मरम्मत का कार्य करते थे, जो उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। लेकिन आवागमन के लिए उपयुक्त साधन नहीं होने के कारण उनका काम प्रभावित हो गया और धीरे-धीरे बंद होने की स्थिति में पहुंच गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा। 


सुशासन तिहार शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। इस सहायता से श्री केदारी साहू के जीवन में नई उम्मीद जागी है। अब वे आसानी से आवागमन कर सकेंगे और पुनः अपने स्वरोजगार को शुरू कर पाएंगे। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से श्री केदारी साहू और उनके बेटे के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए नई राह और नई शुरुआत लेकर आया है। अब वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 लोगों के जीवन में राहत और बदलाव लेकर आ रहा है। इस अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है।

असल बात,न्यूज