Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर व्यसन मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन...

  भिलाई  . असल बात news.   30 मई 2026.  विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा "व्यसन मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी...

Also Read

 


भिलाई  .

असल बात news.  

30 मई 2026. 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा "व्यसन मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी" का आयोजन 31 मई 2026 (रविवार) को प्रातः 7 बजे से रात्रि 7 बजे तक भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर आयोजित होगी।

व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का उद्देश्य समाज को तम्बाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब एवं अन्य नशे की आदतों से मुक्त होकर स्वस्थ, सुखी और श्रेष्ठ जीवन की ओर प्रेरित करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों तथा आध्यात्मिकता द्वारा व्यसन मुक्ति के सरल एवं प्रभावी उपायों को दर्शाया जाएगा।

 आज के समय में युवा वर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोग विभिन्न प्रकार के व्यसनों की चपेट में आ रहे हैं, जिससे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में यह प्रदर्शनी लोगों को आत्मजागृति एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।