Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पानी संकट से भड़के वार्डवासी: विरोध में लगाए पोस्टर, नेताओं और अधिकारियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

  धमतरी। कहावत है केंचुवा खाय माटी अउ ओखरो पेट पिराए यानी जनता टैक्स भी पटाए और बूंद बूंद पानी के लिए भी तरसे। धमतरी नगर निगम क्षेत्र से एक ...

Also Read

 धमतरी। कहावत है केंचुवा खाय माटी अउ ओखरो पेट पिराए यानी जनता टैक्स भी पटाए और बूंद बूंद पानी के लिए भी तरसे। धमतरी नगर निगम क्षेत्र से एक ऐसी ही हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पेयजल के भीषण संकट से परेशान होकर हटकेशर चापड़ा वार्ड के लोगों ने आर पार की जंग छेड़ दी है। गुस्साए वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के वार्ड में आने पर नो एंट्री का बोर्ड टांग दिया है।

लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और निगम के दावे पूरी तरह हवा हवाई साबित हो रहे हैं। ये तस्वीरें गवाह हैं उस सिस्टम की नाकामी की, जो कागजों पर तो हर घर जल का दम भरता है लेकिन जमीनी हकीकत में जनता के हलक सूखे हैं। धमतरी नगर निगम का ये है वार्ड क्रमांक 1 हटकेशर चापड़ा, जहां इन दिनों लोग भयानक जल संकट के दौर से गुजर रहे हैं। सुबह की पहली किरण से लेकर देर शाम तक यहां की जिंदगी सिर्फ और सिर्फ पानी के बर्तनों के इर्द गिर्द सिमट कर रह गई है। आरोप है कि पिछले दस दिनों से वार्ड में बूंद बूंद पानी के लिए त्राहि त्राहि मची है कभी पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि बर्तन नहीं भरते तो कभी सप्लाई ही गायब हो जाती है।





वार्ड में महामारी फैलने का डर

लोग रोजी रोटी और घर का काम काज छोड़कर लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं। हद तो तब हो गई जब प्यास बुझाने के लिए लोग गंगरेल बांध के उस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो नाले के पास से रिस रहा है। यह गंदा और दूषित पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है, जिससे वार्ड में महामारी फैलने का डर बना हुआ है।


गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे लाेग

वार्डवासियों का कहना है कि दस दिन से पानी नहीं आ रहा है। गंदा पानी पी रहे हैं। बच्चे बीमार हो रहे हैं। शिकायत करो तो कोई नहीं सुनता। अब अगर पानी नहीं आया तो किसी नेता या अफसर को वार्ड में पैर नहीं रखने देंगे। यह समस्या कितनी अमानवीय रूप ले चुकी है, इसे इस तस्वीर से समझिए। वार्ड की एक दिव्यांग महिला के लिए इस तपती धूप में पानी का एक डिब्बा भरना मानो किसी ऊंचे पहाड़ पर चढ़ने जैसी चुनौती बन गया है। थक हारकर अब जनता ने ये पोस्टर वॉर शुरू किया है। पोस्ट में साफ लिखा है कि अगर जल्द समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो अधिकारी जनप्रतिनिधि का वार्ड में प्रवेश वर्जित है। यानी जल है तो कल है और अगर जल नहीं तो वार्ड में किसी नेता अधिकारी का कल नहीं।



जल्द दूर की जाएगी समस्या : निगम उपायुक्त

पेयजल संकट पर प्रवीण सार्वा, उपायुक्त नगर निगम धमतरी ने कहा कि पाइपलाइन में कचरा आने से पानी सप्लाई बाधित हुई है। नगर निगम की टीम पाइलपाइन की सफाई में लगी हुई है। वहीं टैंकर से वार्ड में पानी की सप्लाई की जा रही है। जल्द ही पेयजल की समस्या को दूर कर लिया जाएगा।