Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


BJP कोर ग्रुप से बड़े नेताओं की छुट्टी: दीपक बैज बोले- बृजमोहन के साथ सौतेला व्यवहार, सांसद अग्रवाल का जवाब- जब तक सक्रिय हूं, कोई किनारे नहीं कर सकता

 रायपुर . असल बात news.  छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमंडल में जिस तरह से कई सारे बड़े नेताओं की छुट्टी कर दी गई थी,और उसके बाद यहां अनुमान गहराता ...

Also Read

 रायपुर .

असल बात news. 

छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमंडल में जिस तरह से कई सारे बड़े नेताओं की छुट्टी कर दी गई थी,और उसके बाद यहां अनुमान गहराता जा रहा था कि विभिन्न राजनीतिक पदों पर से भी वर्षों से जमे बड़े नेताओं की छुट्टी होने वाली है और ऐसा अब शुरू भी हो गया है. भाजपा के कोर ग्रुप में बड़ा परिवर्तन कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कोर ग्रुप में दिग्गज नेताओं को बाहर करने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निशाना साधते हुए भाजपा में गुटबाजी चरम पर होने का आरोप लगाया है. कहा कि भाजपा बृजमोहन अग्रवाल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इस बयान पर भाजपा सांसद बृजमोहन ने पलटवार करते हुए कहा कि वह जब तक सक्रिय हैं, तब तक उन्हें कोई किनारे नहीं कर सकता.

भाजपा की नई कोर ग्रुप पर सियासत

दरअसल, मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई कोर ग्रुप की बैठक में निर्णय लेते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को बाहर किया गया. इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. भाजपा उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं. भाजपा में गुटबाजी चरम पर हैं. एक अनुभवी नेता को नजरअंदाज करना पार्टी की गुटबाजी को उजागर करती हैं.




भाजपा कोर कमेटी में रखना और निकालना बेहद ही सामान्य प्रक्रिया : सांसद बृजमोहन

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीपक बैज के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा कोर कमेटी में रखना और निकालना बेहद ही सामान्य प्रक्रिया है. पिछले दस सालों से कोर कमेटी का हिस्सा रहा. उन्होंने कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार कोई नहीं कर सकता. वह जब तक सक्रिय हैं, तब तक उन्हें कोई किनारे नहीं कर सकता है. 

समीक्षा करेंगे… यह शर्मनाक बयान है, अब तक सरकार क्या कर रही थी : दीपक बैज

PCC चीफ दीपक बैज ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के काफिला कम करने और सरकारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के संबंध में जल्द ही कटौती पर समीक्षा की बात पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यजनक बयान है कि समीक्षा करेंगे. अब तक सरकार क्या कर रही थे. किसी तरह की किल्लत नहीं हैं कहने के बाद अब तक लीपापोती का काम कर रहे थे. वित्त मंत्री के अपना काफिला छोड़ने का ऐलान करने से क्या दिक्कत कम हो जाएगी.

बैज ने कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. विपक्ष से भी चर्चा करना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही आर्थिक संकट को लेकर आगाह किया था.

कांग्रेस पहले अपने संगठन की चिंता करे : सासंद बृजमोहन

दीपक बैज के बयान को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. कांग्रेस पहले अपने संगठन की चिंता कर ले, फिर हमारे बारे में सोचना शुरू करना.