Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राईस मिल में चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया चावल बरामद

कबीरधाम,असल बात कबीरधाम जिले के थाना कवर्धा क्षेत्रांतर्गत स्थित हाडा एग्रो राईस मिल में हुई चोरी के मामले में कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित ए...

Also Read

कबीरधाम,असल बात





कबीरधाम जिले के थाना कवर्धा क्षेत्रांतर्गत स्थित हाडा एग्रो राईस मिल में हुई चोरी के मामले में कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया चावल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।


पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से विवेचना की गई।


प्रार्थी विक्की अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 37 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर, ग्राम सगौना थाना कवर्धा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम हरिनछपरा औद्योगिक नगर स्थित उनके हाडा एग्रो राईस मिल में रखे चावल के ढेर में कमी प्रतीत होने पर प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जांच के दौरान दिनांक 08-09 मई 2026 की मध्य रात्रि लगभग 02:48 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीसीटीवी कैमरा बंद करते एवं पुनः 03:35 बजे चालू करते हुए दिखाई दिया। जांच में पाया गया कि अज्ञात आरोपी द्वारा रात्रि के समय राईस मिल परिसर में घुसकर लगभग 35-40 कट्टा चावल चोरी कर ले जाया गया।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 305(1), 331(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना के दौरान राईस मिल के पूर्व हमालों एवं संदेहियों से गहन पूछताछ की गई। तकनीकी एवं तथ्यात्मक जांच तथा मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया 30 कट्टा चावल बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों में –


1. बिसेन नेताम पिता सुखचंद नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कूबा (बैरागपारा) थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम

2. हीरादास बंजारे पिता दाऊराम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिंघनपुरी थाना कवर्धा

3. संजय चन्द्रवंशी पिता संतोष चन्द्रवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कन्झेटी थाना कुण्डा

4. रवि धुर्वे पिता गणेशराम धुर्वे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम घुक्सा थाना कवर्धा

5. मोतीराम मरकाम पिता चतुर सिंह मरकाम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुटेली थाना कवर्धा जिला कबीरधाम


आरोपियों को दिनांक 22.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। प्रकरण की विवेचना अभी प्रचलित है तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी है।

असल बात,न्यूज