पाटन,दुर्ग . असल बात news. ग्राम गब्दी से कुम्हली ओर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर एक प्लास्टिक की बोरी में भारी मात्रा में शराब का पर...
पाटन,दुर्ग .
असल बात news.
ग्राम गब्दी से कुम्हली ओर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर एक प्लास्टिक की बोरी में भारी मात्रा में शराब का परिवहन करने के आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास 30 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब पकड़ा था जिसका अवध रूप से परिवहन किया जा रहा था.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसबोड निवासी यशवंत कुमार चंद्राकर पिता चंदूलाल चंद्राकर ग्राम बोरवायअपने काले रंग के मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 07 DD 3475 में सामने टंकी में एक प्लास्टिक बोरी में मात्रा से अधिक शराब रखकर ग्राम गब्दी से कुम्हली ओर परिवहन करते जा रहा था. सूचना पर कुम्हली गब्दी रोड नहर पुलिया के पास मो सा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 07 DD 5079 को गवाहों के साथ रोककर तलाशी करने पर मो सा में सामने टंकी में हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में 30 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब रखा मिलने पर मात्रा से अधिक शराब रखने व परिवहन करना पाया गया.
उसके संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी यशवंत कुमार चंद्राकर के कब्जे से मोसा क्रमांक सीजी 07DD 5079व 30 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब कुल कीमती 43600/- रुपये जप्त किया गया. आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (२) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


