*अवैध रूप से जुआ खेलने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ▪️ *सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6 खुर्शीपार स्थित मकान में संचालित जुआ ...
*अवैध रूप से जुआ खेलने वाले पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
▪️ *सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6 खुर्शीपार स्थित मकान में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही
▪️ *जुआ खेलने एवं खिलाने वाले पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
भिलाई, दुर्ग.
असल बात news.
यहां पुलिस ने जुआ खेलते एवं खिलाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्ताऱ किया है. आरोपियों के पास से कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल नगदी सहित कुल लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है.प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6 स्थित मकान में कुछ व्यक्ति रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ACCU एवं थाना खुर्शीपार पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर जुआ खेलते एवं खिलाते पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया। मौके से नगदी रकम, ताश पत्ती, कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं जुआ फड़ संचालन में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 एवं धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 185/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️ आरोपी का नाम
1. जानकी रमैया, उम्र 60 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 2, भिलाई
2. जितेंद्र सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी केएलसी काली मंदिर के पीछे, खुर्शीपार
3. अशोक कुमार सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, सपना टॉकीज के पीछे
4. मोहम्मद अनीस, उम्र 51 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, सपना टॉकीज के पीछे, पावर हाउस छावनी
5. रवि कुमार, उम्र 50 वर्ष, निवासी सेक्टर 11, जोन 1, सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6, खुर्शीपार
▪️ जप्त सामग्री
1. नगदी रकम 92,615/- रुपये
2. 52 पत्ती ताश के 02 गड्डी
3. 02 नग कार कीमती लगभग 14,00,000/- रुपये
4. 02 नग मोटरसाइकिल कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये
5. विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन
6. 04 नग प्लास्टिक कुर्सी, 01 नग प्लास्टिक टेबल एवं अन्य सामग्री कीमती लगभग 3,000/- रुपये
उक्त कार्यवाही में ACCU एवं थाना खुर्शीपार पुलिस टीम की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की गई है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


