Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रायगढ़ में अपहरण का सनसनीखेज मामला: 24 घंटे में झारखंड से युवक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसों के विवाद को लेकर युवक के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मि...

Also Read

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी-बिक्री के पैसों के विवाद को लेकर युवक के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को झारखंड से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल किए गए दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए हैं। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।



यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव निवासी शिव कुमार बंजारा ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र रविनारायण बंजारा और झारखंड निवासी पवन साहू मिलकर धान खरीदी-बिक्री का काम करते थे। शिव कुमार ने बताया कि उसके बेटे के अनुसार पवन साहू को करीब 1.50 लाख रुपये देना बाकी था, जबकि पवन साहू 12 लाख रुपये बकाया होने की बात कह रहा था।


जबरन वाहन में बैठाकर किया युवक का अपहरण

रिपोर्ट में बताया गया कि 10 मई की दोपहर करीब 3:30 बजे पवन साहू अपने साथियों नरेंद्र साहू और विष्णु साहू के साथ वाहन क्रमांक CG 14 MU 1197 और JH 01 DY 6413 में शिव कुमार के घर पहुंचा। इस दौरान तीनों ने रविनारायण बंजारा से पैसों की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जबरन वाहन में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची रविनारायण की मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

घटना की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पवन साहू, नरेंद्र साहू और विष्णु साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम झारखंड रवाना की गई।




रांची से अपहृत युवक सकुशल बरामद

रायगढ़ पुलिस की टीम ने झारखंड के रांची में दबिश देकर अपहृत युवक रविनारायण बंजारा को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दोनों स्कॉर्पियो वाहनों को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक पूरे मामले का पुलिस खुलासा कर सकती है।