*चित्रांशोत्सव 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन रायपुर में संपन्न रायपुर . असल बात news. श्री चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति, रायपुर के तत्वा...
*चित्रांशोत्सव 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन रायपुर में संपन्न
रायपुर .
असल बात news.
श्री चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति, रायपुर के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश स्तरीय चित्रांशोत्सव 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन रविवार, 03 मई 2026 को श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज, जेल रोड, रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर सभागार में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा। सायं 5ः30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, झांकियों एवं धार्मिक उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संगीत संध्या में बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, कला एवं सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सीमा श्रीवास्तव द्वारा रचित चित्रगुप्त चालीसा का विधिवत विमोचन किया गया तथा चित्रांशोत्सव 2026 स्मारिका का भी लोकार्पण किया गया, जो समाज की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक उपलब्धियों का दर्पण है।
समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि चित्रांशोत्सव का यह 15वां वर्ष है और यह सफल यात्रा समाज के सभी चित्रांशजनों के अथक परिश्रम, समर्पण एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने समाज के उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को विशेष बधाई एवं धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्रतिभाओं को सम्मानित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
श्रीवास्तव ने सभी चित्रांशजनों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी कायस्थ देश की एकता, प्रगति एवं भाईचारे के लिए कार्य करें। उन्होने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहेंगे। उन्होंने अंत में भगवान श्री चित्रगुप्त से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कर्मनिष्ठ एवं जागरूक जीवन जीने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आर.पी. श्रीवास्तव, रज्जन श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद खरे, विनय श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार वर्मा, विट्ठल श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, सुभाष वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजेश पप्पू श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. रविन्द्र वर्मा, डॉ. अमित श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश वर्मा, संदीप वर्मा, अमित श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, निकेत श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मिक्की श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, नितीन खरे, पलाश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, सहज अस्थाना, श्वेता श्रीवास्तव, मंजुल मयंक श्रीवास्तव, श्रीमती उषा रंजन श्रीवास्तव, मंगला श्रीवास्तव, मनोरमा श्रीवास्तव, विनीता सक्सेना, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, कनकलता वर्मा, डॉ. रितु श्रीवास्तव, सारिका वर्मा, अमृता श्रीवास्तव, ज्योति खरे, अनुषा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।






"
"
" alt="" />
" alt="" />


