रायपुर . असल बात news. 26 मई 2026. उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट–अकबरपुर - जाफराबाद सेक्शन में स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर...
रायपुर .
असल बात news.
26 मई 2026.
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट–अकबरपुर - जाफराबाद सेक्शन में स्थित जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 15231/15232 बरौनी–गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस के मार्ग में संशोधन किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने हेतु ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग निर्धारित किया गया है।
*विवरण निम्नानुसार है :-
गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस
यात्रा प्रारंभ तिथि : 26.05.2026 एवं 27.05.2026
यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग अर्जुनी, औनिहार जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, मिर्जापुर जंक्शन, के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अर्जुनी, वाराणसी सिटी, बनारस, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, ओहान केबिन, बांसापहाड़ होकर चलेगी।
इस दौरान इस गाड़ी का ठहराव केराकत एवं जौनपुर में निरस्त रहेगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस
यात्रा प्रारंभ तिथि : 25.05.2026 एवं 26.05.2026
यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन, अर्जुनी के स्थान पर बांसापहाड़ ओहन केबिन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी वाराणसी सिटी एवं अर्जुनी होकर संचालित की जाएगी।
इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर जंक्शन, मुफ्तीगंज एवं केराकत में निरस्त रहेगा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES अथवा हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


