▪️ *नकली धातु के पायल को चांदी का बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से असली चांदी का पायल लेकर धोखाधड़ी की गई ▪️ *सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित का...
▪️ *नकली धातु के पायल को चांदी का बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से असली चांदी का पायल लेकर धोखाधड़ी की गई
▪️ *सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया
▪️ *प्रकरण में धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया
दुर्ग, भिलाई.
असल बात news.
नकली चांदी का पुराना पायल और कड़ा देकर नया चांदी का पायल देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष जैन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मधुबन वाटिका खंडेलवाल कॉलोनी दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दो व्यक्ति उसकी ज्वेलरी दुकान में आए तथा अपने पास रखे पुराने चांदी के पायल एवं हाथ का कड़ा दिखाकर उसे असली चांदी का होना बताया। आरोपियों द्वारा पुराने चांदी के जेवर के बदले नया चांदी का पायल लेने की बात कही गई तथा अंतर की राशि 2200/- रुपये जमा कर नया चांदी का पायल लेकर दुकान से चले गये।
रात्रि में दुकान बंद करते समय प्रार्थी द्वारा पुराने पायल की जांच करने पर वह नकली धातु का पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण, सीसीटीव्ही फुटेज, प्रार्थी के कथन एवं आरोपी द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन स्थित यात्री प्रतीक्षालय में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने नकली पायल देकर असली चांदी का पायल प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल एवं महावीर ज्वेलर्स की खरीद रसीद जप्त की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
नकली धातु के पायल को असली चांदी का बताकर ज्वेलरी दुकानदार को धोखे में रखकर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
परेतीन चौक, गया नगर स्थित ज्वेलरी दुकान, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. राजेश साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम पारकना, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
2. प्रदीप श्रीवास्तव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम अमनचार, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (म.प्र.)
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक जोड़ी चांदी का पायल
2. महावीर ज्वेलर्स की खरीद रसीद
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


