*अवैध जमाव एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार, पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मी घायल ▪️ *बिना विधिक अनुमति 50-60 व्यक्तियों...
*अवैध जमाव एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार, पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मी घायल
▪️ *बिना विधिक अनुमति 50-60 व्यक्तियों द्वारा अवैध जमाव कर सड़क मार्ग बाधित कर कानून व्यवस्था प्रभावित की गई
▪️ *पुतला दहन के प्रयास को पुलिस द्वारा विफल करते समय झूमा-झटकी में ड्यूटी पर तैनात आरक्षकों को चोट एवं जलने की घटना हुई
▪️ *प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर 08 आरोपियों को चिन्हित कर विधिवत गिरफ्तार किया गया
▪️ *अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 191(2), 221 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही जारी
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
मिनीमाता चौक, उतई, जिला दुर्ग में प्रशासन की अनुमति के बिना नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन, सड़क मार्ग अवरुद्ध कर पुतला दहन करने का प्रयास करने के प्रकरण में पुलिस प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई की है. प्रकरण में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त प्रकरण 12 अप्रैल का है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को लगभग 16:30 बजे थाना उतई क्षेत्रांतर्गत मिनीमाता चौक में लगभग 50-60 व्यक्तियों द्वारा बिना विधिक अनुमति के एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल द्वारा अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, जो उपलब्ध नहीं कराया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क मार्ग अवरुद्ध कर पुतला दहन का प्रयास किया गया। पुलिस बल द्वारा उक्त प्रयास को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान झूमा-झटकी की स्थिति निर्मित हुई, जिसमें माचिस से आग लगाए जाने के कारण ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गिरधारी मंडावी के दोनों हाथ, आरक्षक अविनेश प्रताप सिंह के दाहिने हाथ तथा आरक्षक टिकेंद्र साहू को आंख के पास चोट आई।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 191(2), 221 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर दिनांक 03.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
▪️ घटना का कारण :
राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति पुतला दहन एवं सड़क अवरोध
▪️ घटनास्थल :
मिनीमाता चौक, उतई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण
1. राकेश ठाकुर, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाठा, उतई
2. द्वारिका प्रसाद साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेहरू नगर वार्ड 09, उतई
3. दिवाकर गायकवाड़, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम उमरपोटी, उतई
4. धर्मेन्द्र बंजारे, उम्र 31 वर्ष, निवासी गंगानगर बस स्टैंड, डुमरडीह
5. डिकेन्द्र कुमार उर्फ राजू, उम्र 58 वर्ष, निवासी बाजार चौक, उतई
6. सत्य प्रकाश कौशिक उर्फ सत्तू, उम्र 31 वर्ष, निवासी उमरपोटी, उतई
7. प्रहलाद वर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी हथखोज पारा वार्ड 14, उतई
8. लोचन यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मुड़पार, उतई


"
"
" alt="" />
" alt="" />


