Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Sachin Tendulkar के साथ होने वाले कार्यक्रम में सीएम साय शामिल नहीं होंगे, बस्तर का दौरा भी टला

  रायपुर . छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज बस्तर दौरा प्रस्तावित रद्द कर दिया गया है. बस्तर दौरे में मुख्यमंत्री भारत रत्न सचिन...

Also Read

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज बस्तर दौरा प्रस्तावित रद्द कर दिया गया है. बस्तर दौरे में मुख्यमंत्री भारत रत्न सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे. लेकिन मंगलवार शाम को ही अपरिहार्य कारणों उनका प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया. वहीं सचिन के दौरे में फेरबदल किया गया है.

मुख्यमंत्री के बस्तर दौरा स्थगित होने के बाद सचिन के कार्यक्रम में भी बदलाव हो गया है. पहले वह छिंंदनार के साथ, गीदम ब्लॉक के जांवगा और पनेड़ा के मैदान में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे. अब वह सिर्फ छिंदनार ही जाएंगे.




बताया जा रहा है कि दौरे में बदलाव का कारण मौसम संबंधी है. पिछले 2 दिनों से दंतेवाड़ा में तेज बारिश और आंधी के साथ काफी ओले बरसे थे. वहीं सुरक्षा कारणों से जुड़ी वजह भी फेरबदल के पीछे सामने आ रही है. फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है. इस बीच इंद्रावती नदी के किनारे स्थित छिंदनार गांव में सचिन के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी है और लोग उत्साहित हैं.

दंतेवाड़ा के 25 स्कूल और आश्रमों में खेल गतिविधि

संस्था की ओर से गीदम ब्लॉक के 15 स्कूल-आश्रम और पोटाकेबिन में खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं. इनमें छिंदनार, कासोली, पोटाकेबिन कासोली, माध्यमिक शाला कोरलापाल, पोटाकेबिन हितामेटा, गुमड़ा, कारली, बांगापाल, प्राथमिक शाला गुमड़ा, झामूपारा कारली, माध्यमिक शाला झोड़ियाबाड़म, प्राथमिक शाला बुधपदर कासोली, जपोड़ी, गुमरगुंडा, उच्च प्राथमिक शाला माधोपारा हारम और बालक आश्रम छोटे तुमनार शामिल हैं.

स्कूल के मैदानों को बचाने के लिए चलाया अभियान

सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन द्वारा खेल गतिविधियां जारी रखने प्राथमिक शाला और मिडिल स्कूलों में मुख्य रूप से खेल मैदान डेवलप करवाया जा रहा है. छोटी सी जगह में भी सभी खेल के मैदान कैसे बनते हैं, इसका प्रशिक्षण भी शिक्षकों को दिया गया है.