Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शराब के नशे में वकील ने हथियार लहराया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

  बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के पॉश कॉलोनी रामावैली में एक वकील ने सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर...

Also Read

 बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के पॉश कॉलोनी रामावैली में एक वकील ने सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी वकील को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

दरअसल, रामवैली में रहने वाला वकील अंशुमन श्रीवास्तव अपने घर के बाहर शराब का सेवन कर रहा था और हाथ में पिस्टल, तलवार व फरसा नुमा औजार लेकर आने-जाने वालों को डरा रहा था। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीएसपी निमितेश सिंह परिहार, एसीसीयू प्रभारी और चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के घर L-5, मकान नंबर 124 की घेराबंदी की और उसे हथियारों के साथ रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक 32.5 इंच की तलवार, एक काले रंग की पिस्टल और एक फरसानुमा कुल्हाड़ी जब्त की है। कॉलोनी के निवासी दहशत के कारण गवाही देने से कतराते रहे, हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर वकील के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।