छत्तीसगढ़ . असल बात news. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 5 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है.भारत के राष्ट्रप...
छत्तीसगढ़ .
असल बात news.
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 5 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है.भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के उपरांत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
जिले स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है उनमें न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु तथा न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद शामिल हैं।
इन सभी न्यायाधीशों को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मामलों के त्वरित निपटारे में सहायक होंगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


