रायपुर . असल बात news. छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाओं के परिणाम कल घ...
रायपुर .
असल बात news.
छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाओं के परिणाम कल घोषित कर दिए जाएंगे. इनके परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि परीक्षा परिणाम बच्चों की मेहनत,उच्च क्षमता और अनुशासन का परिणाम होता है.
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाओ में. प्रदेश घर में प्रतिवर्ष, लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होती हैं.पिछले महीने परीक्षा होने के बाद इसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.यहां पिछले कई दिनों से इसका अनुमान लगाया जा रहा है की इन परीक्षाओ के परिणाम आज कल में घोषित होने वाले हैं.
परीक्षा परिणाम कल 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S -2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों— https://cg.results.nic.in, https://cgbse.nic.in, https://results.cg.nic.in, https://results.digilocker.gov.in, https://timesofindia.indiatimes.com, www.tv9hindi.com, https://education.indianexpress.com, www.jagranjosh.com एवं www.ndtv.in — पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


