Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर महिला पर फावड़े और आरी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

  आरंग। क्षेत्र के ग्राम कोसमखुंटा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पड़ोसी ने न केवल महिला की अस्मत लूटने का प...

Also Read

 आरंग। क्षेत्र के ग्राम कोसमखुंटा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पड़ोसी ने न केवल महिला की अस्मत लूटने का प्रयास किया, बल्कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की नीयत से फावड़े और आरी से हमला कर दिया। आरंग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और फरार होने की फिराक में लगे आरोपी को धर दबोचा।

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता के बेटे ने फोन पर अपने पिता को सूचना दी कि पड़ोसी डागेश्वर साहू ने उनकी मां के साथ मारपीट की है। जब पति घर पहुंचा तो उसकी पत्नी खून से लथपथ हालत में मिली, जिसके सिर और गले पर गहरे जख्म थे। पीड़िता को तत्काल उपचार के लिए आरंग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने घटना की रूह कंपा देने वाली दास्तां सुनाई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी डागेश्वर साहू पहले से ली हुई सीढ़ी वापस करने के बहाने घर में दाखिल हुआ। घर में महिला को अकेला पाकर उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला द्वारा कड़ा विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया। आरोपी ने चिल्लाते हुए कहा, “तुम मेरे साथ संबंध नहीं बना रही हो, आज तुम्हें जान से खत्म कर देता हूं।” इसके बाद आरोपी ने पास रखे फावड़े से महिला के सिर पर और जेब में रखे आरी ब्लेड से उसके गले पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी उसे मृत समझकर वहां से भाग निकला। कुछ समय बाद होश आने पर महिला किसी तरह घिसटते हुए दरवाजे तक पहुंची और शोर मचाया, जिसे सुनकर अन्य लोग मदद के लिए दौड़े। आरंग पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 333, 74, 109 (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की और भागने की फिराक में लगे आरोपी डागेश्वर साहू (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आरी ब्लेड और फावड़ा जब्त कर लिया गया है। आरोपी को 28 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।