पाटन, दुर्ग. असल बात news. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आद...
पाटन, दुर्ग.
असल बात news.
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए तो इस समारोह में दूर-दूर से शामिल हजारों की भीड़ में बड़ा उत्साह नजर आया.मुख्यमंत्री श्री साय ने यहां अपने संबोधन के दौरान समाज के लिए कई सारे कार्यों की घोषणा कर समाज के लोगों को गद-गद कर दिया तो वही पिछली सरकार पर भी जमकर हमले किए और कहा कि अब तक के सारे भ्रष्टाचारी बंद हो गए हैं.उस समय भ्रष्टाचार करने वाले बहुत सारे लोग जेल जा चुके हैं और कई लोग अभी भी लाइन में हैं.उन्होंने,छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण और विकास में साहू समाज की महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा माता और राजिम माता ने हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों से जूझकर आगे बढ़ाना सिखाया है. हमें इन्हीं रास्तों पर चलकर आगे बढ़ना है. दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल में समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि साहू समाज,छत्तीसगढ़ प्रदेश में अत्यंत सशक्त संगठन है.समाज की सबसे बड़ी विशेषता इसकी एकजुटता और आपसी सामंजस्य है.समाज के बहुसंख्यक लोगों की विचारधारा हमारे साथ है और दुर्ग जिले की प्रगति में समाज का,हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं सामाजिक आदर्श विवाह समारोह में तहसील के दूर-दूर के स्थानों से समाज के लोग शामिल हुए थे. जिसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई थी.प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था,लेकिन,प्रोटोकॉल जारी नहीं होने से देर रात तक अनिश्चितता बनी हुई थी कि वह आ पाएंगे अथवा नहीं. और आज सुबह उनका कार्यक्रम स्वीकृत हो जाने की जानकारी मिली तो समाज के लोगों में खुशियां फैल गई. समाज के द्वारा पिछले 23 वर्षों से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.इस बार यहां 13 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया. इस विवाह में राज्य शासन की कन्या विवाह योजना के तहत विभाग में पढ़ने वाले नवदंपतियों को सहायता भी प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री श्री साय, सांसद विजय बघेल सहित सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं दी.
कार्यक्रम में राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू,हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना नारद साहू समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू,तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, दिलीप साहू, रामकुमार भी मंच पर उपस्थित थे.
सरल एवं सहज़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में समाज के पिछले वर्ष अमलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने पर खेद व्यक्त करते हुए आगे कहा कि भक्त माता कर्मा माता का आशीर्वाद हम सबको हमेशा मिलता रहे. उनके आशीर्वाद से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में खुशहाली है.छत्तीसगढ़ में साहू समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने यहां रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कुसुमनार बाबा धाम के सत्यनारायण बाबा का उल्लेख करते हुए कहा कि कलयुग में ऐसे संत महात्मा का आशीर्वाद मिलना बहुत कठिन है.वे पिछले 38 वर्ष से अन्न जल ग्रहण किये बिना खुले आसमान के नीचे तपस्यारत हैं. हमें यहां गर्मी से बचने के लिए कपड़े लगते हैं लेकिन वह गर्मी सर्दी बारिश सब मौसम में खुले आसमान के नीचे तपस्या कर रहे हैं. उन्होंने यहां के लोगों से रायगढ़ आकर बाबा के दर्शन करने का भी आह्वान किया.उन्होंने कहा कि उनके ऊपर,बाबा का हमेशा आशीर्वाद रहा है.मुख्यमंत्री श्री साय ने यहीं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. ताराचंद साहू के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें, उनके साथ काम करने का भी अवसर मिला. वे छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष भी थे और राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है.मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि साहू समाज,छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज है और हम सब गर्व कर सकते हैं कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी साहू समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं.वे मजबूत,विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं.उनके नेतृत्व में भारत देश निरंतर मजबूत हो रहा है और अब भारत देश ऐसा बन गया है कि हम किसी को छेड़ते नहीं है,लेकिन हमें,जो छेड़ता है उसे हम छोड़ते नहीं,घर में घुसकर मारते हैं. मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले 28 महीने में सरकार ने मोदी जी की जो गारंटी थी सभी वादों को पूरा करने का प्रयास किया है अभी जो वादे शेष हैं उन पर काम चल रहा है.




























"
"
" alt="" />
" alt="" />


