भिलाई,असल बात भिलाई के कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सामूहिक अभिषेक, श्री मंगलमूर्ति धाम पीठाधीस्वर श्री...
भिलाई,असल बात
भिलाई के कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सामूहिक अभिषेक, श्री मंगलमूर्ति धाम पीठाधीस्वर श्री कान्हाजी महाराज व देवा जी महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं विशाल महाभंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।भिलाई स्थित बीरा जी के अंगना में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर सामूहिक अभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
बीरा जी के अंगना कोहका में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुजनों, आगंतुकों ,सहयोगियों, क्षेत्र की माताओं बहनों, वरिष्ठों , युवा साथियों एवं समिति के पदाधिकारिओं व सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं सेवा भाव से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं दिव्य बना। प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे आप सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।
🚩 श्री हनुमान जन्मोत्सव 2026 🚩
🚩 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🚩
असल बात,न्यूज














"
"
" alt="" />
" alt="" />


