Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को बड़ी जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय समिति में हुए शामिल

भिलाई,असल बात ​भिलाई नगर, भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिकेश सेन के नाम एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ी है। भारत सरकार ...

Also Read

भिलाई,असल बात





​भिलाई नगर, भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिकेश सेन के नाम एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ी है। भारत सरकार ने उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के लिए गठित उच्च-स्तरीय समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

प्रधानमंत्री करेंगे समिति की अध्यक्षता


​संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस विशेष समिति की अध्यक्षता स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस समिति में देश की चुनिंदा 126 हस्तियों को शामिल किया गया है, जिसमें विधायक रिकेश सेन को 91वें क्रम पर सदस्य के रूप में स्थान मिला है।



*​दो साल तक चलेगा राष्ट्रव्यापी उत्सव*



​महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन 11 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2028 तक दो वर्षों तक पूरे देश में मनाया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य ज्योतिबा फुले के सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 126 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर भी मार्गदर्शन देगी। इस समिति का गठन 13 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर गजट में प्रकाशित किया जा चुका है।


​विधायक रिकेश सेन की भूमिका


​भारत सरकार के संयुक्त सचिव समर नंदा ने आधिकारिक पत्र भेजकर विधायक रिकेश सेन को इस नियुक्ति की बधाई दी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि समिति की बैठकों में उनकी सक्रिय भागीदारी और मार्गदर्शन राष्ट्रीय कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने में अमूल्य साबित होगा।


क्षेत्र में खुशी की लहर



​विधायक रिकेश सेन को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र वैशाली नगर और पूरे भिलाई में हर्ष का माहौल है। समर्थकों का मानना है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति में जगह मिलना न केवल विधायक सेन के कद को बढ़ाता है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव की बात है।

असल बात,न्यूज