Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

भिलाई . असल बात news.   स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको द्वारा महाविद्यालय परिसर में शिवोम विद्यापीठ के सहयोग से विशाल कैं...

Also Read





भिलाई .

असल बात news.  

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको द्वारा महाविद्यालय परिसर में शिवोम विद्यापीठ के सहयोग से विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया और अपने करियर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रभारी,स. प्रा. श्रीमती रुपाली खर्चे ने बताया संस्था अपने बीस  वर्षों के उत्कृष्ट अनुभव के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु सतत प्रयासरत है। इस प्लेसमेंट ड्राइव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करना है।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में शिक्षा एवं प्रबंधन क्षेत्र के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की गई, जिनमें पूर्व-प्राथमिक शिक्षक,  प्राथमिक शिक्षक - अंग्रेजी, हिंदी, कंप्यूटर, गणित,  प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक - संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, रसायन शास्त्र तथा स्नातकोत्तर शिक्षक - रसायन शास्त्र, गणित के साथ-साथ  एच.आर. मैनेजर, सोशल मीडिया मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, एडमिन एवं मार्केटिंग मैनेजर जैसे पद शामिल रहे। 

चयन प्रक्रिया दो चरणों—कम्युनिकेशन राउंड एवं डेमो राउंड—में संपन्न हुई | कुल पैंतालीस अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनमें से चौबीस अभ्यर्थियों का चयन द्वितीय चरण, डेमो राउंड के लिए किया गया। कम्युनिकेशन राउंड में अभ्यर्थियों के संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास एवं विषय की मूल समझ का मूल्यांकन किया गया, जबकि डेमो राउंड में अभ्यर्थियों ने अपने विषय का शिक्षण प्रदर्शन प्रस्तुत कर अपनी शिक्षण क्षमता, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं कक्षा संचालन दक्षता का प्रदर्शन किया। अंतिम चयन प्रक्रिया वर्तमान में प्रगति पर है।

पात्रता के अंतर्गत स्नातक  एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को तथा बी.एड. कर रहे/उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई। चयन हेतु कक्षा दसवीं से न्यूनतम साठ प्रतिशत अंक एवं बिना बैकलॉग की अनिवार्यता रखी गई। चयनित अभ्यर्थियों के लिए एक लाख रुपये से छः लाख रुपये प्रतिवर्ष तक का वेतनमान निर्धारित किया गया, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के लिए विशेष अवसर भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर डॉ. दीपक शर्मा, व डॉ. मोनिषा शर्मा निदेशक, श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के हुडको ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया के लिए तैयार करते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे अपनी शिक्षा पूर्ण होने से पूर्व या तुरंत बाद अपने व्यावसायिक जीवन में प्रवेश कर सकते हैं।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए शिवोम विद्यापीठ से आए विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें श्री अंकुश राव बाबर एच.आर. मैनेजर, सुश्री तनिष्का चौबे टी.जी.टी.एवं पी.आर.टी. तथा सुश्री नौरीन मंडल पी.जी.टी., जीवविज्ञान ने अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया। 

कार्यक्रम के सफल समापन पर डॉ. मंजू कनोजिया एवं श्रीमती ज्योति मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं और भविष्य में भी अपनी सफलता का परचम लहराते रहेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से स.प्रा संतोषी चक्रवर्ती एवं स.प्रा. सीमा पाल का सहयोग उल्लेखनीय रहा, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम का सुचारू संचालन संभव हो सका।

महाविद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया तथा अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।