Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


 [01/04, 4:08 pm] +91 81097 92835: *कलेक्टर ने सुदूर वनांचल ग्राम भुरसीपकरी में लगाई रात्रि चौपाल* *जिले के अंतिम छोर में बसे बैगा आदिवासियो...

Also Read

 [01/04, 4:08 pm] +91 81097 92835: *कलेक्टर ने सुदूर वनांचल ग्राम भुरसीपकरी में लगाई रात्रि चौपाल*


*जिले के अंतिम छोर में बसे बैगा आदिवासियों के साथ जमीन पर बैठकर की चर्चा* 


*झिरिया में सेनेटरी वेल का होगा निर्माण, ताकि गांव में साल भर मिले पानी*


*कार्य योजना तैयार, वनांचल में पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात*


*कलेक्टर ने बैगा आदिवासियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों तो त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*


कवर्धा, 1 अप्रैल 2026। जिले के अंतिम छोर में बसे बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल एवं बैगा बाहुल्य ग्राम भुरसीपकरी की योजनाओं में क्रियान्वयन का मुआयना करने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा स्वयं गांव पहुंचे। उन्होंने यहां रात्रि चौपाल लगाकर बैगा आदिवासियों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें विस्तार से सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।


कलेक्टर को रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल समस्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव में गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या होती है। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाना पड़ता है, जिससे काफी कठिनाई होती है। उन्होंने बताया कि झिरिया में सालभर पानी उपलब्ध रहता है। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएचई विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेकर समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि झिरिया में सेनेटरी वेल बनाया जाएगा। सेनेटरी वेल में मोटर पंप लगाकर और पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की योजना तैयार की गई है और शासन को भेजा गया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि जिले के ऐसे सभी वनांचल गांवों का सर्वे किया जा रहा है, जहां झिरिया से पानी लाना पड़ता है। इन गांवों के लिए भी इसी तरह की योजना बनाकर सेनेटरी वेल मोटर पंप और पाइपलाइन के माध्यम से सालभर पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। कार्यपालन अभियंता श्री दिलीप राजपूत ने बताया कि वर्तमान में गांव में 3 सोलर पंप स्थापित है जिससे पेयजल आपूर्ति की जाती है, गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे चले जाने के कारण समस्या होती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से गांव में साल भर पानी की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्य योजना तैयार किया गया है। 


कलेक्टर श्री वर्मा ने जनमन योजना के तहत आवास निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। ग्राम सचिव ने जानकारी दी कि भुरसीपकरी में 142 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 83 पूर्ण हो चुके हैं, 55 निर्माणाधीन हैं और 4 कार्य शुरू नहीं हुए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों को राशि मिल चुकी है, उनके आवास निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं। साथ ही आवास मित्रों को नियमित निरीक्षण कर समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। राशन वितरण की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नियमित राशन मिल रहा है। एक महिला ने राशन कार्ड दूसरे गांव में बने होने की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर ने सचिव को तत्काल स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर समाधान करने के निर्देश दिए। 


चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं और राजस्व से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए। जिसमें नामांतरण के संबंध में ग्रामवासियों ने समस्या बताई। कलेक्टर ने इन आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स की कमी की बात रखी। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला श्री आकाश राजपूत, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

[01/04, 4:27 pm] +91 81097 92835: *कबीरधाम में स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण का नया अध्याय, जिले को मिली 7 नयी एम्बुलेंस*


*जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*


*दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती*


*गंभीर मरीजों व आपातकालीन स्थिति में चिकित्सीय सहायता पहुंचाना होगा आसान*


कवर्धा, 01 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में एक और नया अध्याय जुड़ा है। 108 सेवाओं के तहत चलने वाली 07 नयी एम्बुलेंस जिले को मिली हैं। इन एंबुलेंस को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 07 एंबुलेंस में से 02 एएलएस और 05 बीएलएस एम्बुलेंस में से 01 एएलएस एम्बुलेंस कवर्धा जिला मुख्यालय और 01 चिल्पी में तैनात होंगें। वहीं 05 बीएलएस एंबुलेंस पंडरिया, सहसपुर लोहारा, रेंगाखार, कुकदूर और बोड़ला में सेवाएं देंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने इस अवसर पर कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के निरंतर विस्तार के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व व उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण, जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, सोनोग्राफी के साथ ही उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में अब राज्य शासन द्वारा जिले को 07 नयी एम्बुलेंस मिली है। जो दूरस्थ अंचलों से जरूरतमंद व गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पतालों तक परिवहन में सहायक होंगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि जिले को मिले एम्बुलेंस मरीजों के परिवहन के लिए आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों और सुविधाओं से युक्त हैं। इससे ग्रामीण और दूर दराज के ऐसे मरीज जिन्हें अस्पताल तक आने में कठिनाई है अथवा दुर्घटना इत्यादि के समय फौरन चिकित्सीय सहायता की जरूरत होती है उनके लिए बड़ी सहायक होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि 07 नए एम्बुलेंस का वितरण इस प्रकार किया गया है, जिससे शहरी के साथ साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इसका लाभ मिले।  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बच्चों के आईसीयू युक्त नियो नेटल एंबुलेंस संभाग मुख्यालयों में प्रदान किया गया है, जो बच्चों के लिए चलता फिरता आईसीयू है। दुर्ग में प्रदान किए गए इस एंबुलेंस का लाभ कबीरधाम जिले में भी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंस से आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सीय सहायता मुहैय्या कराना आसान होगा।

उल्लेखनीय है कि बीएलएस एवं एएलएस एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटरध्कार्डियक मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

[01/04, 5:53 pm] +91 81097 92835: *बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत सहसपुर लोहारा में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन*


कवर्धा, 01 अप्रैल 2026। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के सभागृह में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत सचिवों, सरपंचों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में परियोजना अधिकारी सहसपुर लोहारा, सुश्री रीना ठाकुर द्वारा बाल विवाह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों, शिकायत दर्ज करने हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों तथा पंचायत स्तर पर आवश्यक रजिस्टर संधारण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा श्री शिव कुमार साहू ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने अभियान की सफलता हेतु सभी से सक्रिय सहयोग एवं सतत प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई से श्री अविनाश सिंह ठाकुर एवं सुश्री प्रिंसी गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, मिशन शक्ति से श्री धनसाय साहू की उपस्थिति रही। कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति प्रशिक्षित करना था, जिससे समाज से इस कुप्रथा का समूल उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके।

[01/04, 6:06 pm] +91 81097 92835: *राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर जोर, कलेक्टर ने अधिकारियों को किया निर्देशित*


*जिले में राजस्व पखवाड़ा की हुई शुरुआत, पहले दिन कोठार में निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर*


*गांवों में शिविर से पहले मुनादी करवाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश*


कवर्धा, 01 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में आज से राजस्व पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। जिसमें गांव गांव में शिविर लगाकर लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पखवाड़े के पहले दिन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कवर्धा तहसील के ग्राम कोठार में लगे राजस्व शिविर का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनी।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि पटवारी हल्के से सम्बंधित पंचायतों में सीमांकन, खाता विभाजन, बटांकन, त्रुटि सुधार के जितने भी आवेदन आते हैं, सबका त्वरित निराकरण किया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है, जिससे आने जाने का मार्ग बाधित हो रहा है। कलेक्टर श्री वर्मा ने तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को संबंधित को नोटिस जारी करते हुए कब्जा हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी शिविर लगने वाले हैं वहां एक दिन पहले मुनादी कराई जाए। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचे और वे इसका लाभ ले सकें। इस दौरान एडीएम श्री विनय पोयाम व एसडीएम श्री चेतन साहू उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार तीन चरणों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण अंतर्गत आज 01 अप्रैल को तहसील कवर्धा के ग्राम खड़ौदाखुर्द और कोठार में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसके बाद 6 अप्रैल को जरती और गांगपुर में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा में राजस्व संबंधित समस्याओं का आवेदन लिए जा रहे है। शिविर में राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निराकरण यथा विवादित नामांतरण, बंटवारा, विवादित नामातंरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका प्रदान करना, नक्शा,  अद्यतन, बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर करना, आधार नंबर एकत्र करना, मोबाईल नम्बर एकत्र करना, अभिलेख शुद्धता, त्रुटी सुधार के आवेदन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य, कोटवारी भूमि के विक्रय की जानकारी, सहित समस्त राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

असल बात,न्यूज