Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कांग्रेस पर हमला—बोलीं, उनके शासन में चरम पर था भ्रष्टाचार, साड़ी का होता था गलत इस्तेमाल

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितर...

Also Read

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित की गई साड़ी में घोटाले की बात कही जा रही है। तमाम आरोपों के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान सामने आया है।



मंत्री राजवाड़े ने कहा कि कई जगहों से क्वालिटी को लेकर शिकायत मिली है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वितरित की गई पूरी साड़ी खराब है। उन्होंने खुद इसका उपयोग करके, साड़ी को धोकर देखा है। हालांकि इसके बाद भी जहां से शिकायत है, वहां खराब साड़ी को रिप्लेस कर नई साड़ी देने के निर्देश दिए गए हैं।


गड़बड़ी की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में साड़ी वितरण में भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस कार्यकाल की साड़ी पहनने लायक नहीं होती थी। तब की साड़ी मछली झोलने (पकड़ने) के काम आती थी।