भिलाई,असल बात भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय निर्वहन करते हुए, अध्यक्ष श्री ...
भिलाई,असल बात
भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय निर्वहन करते हुए, अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी के मार्गदर्शन में एसोसिएशन के वाहन चालक श्री अवध जोशी जी की बहन के विवाह हेतु ₹25,000 की नगद सहयोग राशि प्रदान की गई।
साथ ही, परिवार को आगामी वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी, महासचिव मलकित सिंह जी, कोषाध्यक्ष जोगा राव जी, शहनवाज़ कुरैशी जी, वाजिद अंसारी जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
असल बात,न्यूज


"
"
" alt="" />
" alt="" />


