Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध संबंध के शक में खौफनाक वारदात: आरोपी ने नाबालिग बेटों संग परिवार पर बोला हमला, बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या, 7 लोग गंभीर हालत में

  बिलासपुर . बिलासपुर जिले में एक परिवार पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी सुरेश श्रीवास ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से अवैध ...

Also Read

 बिलासपुर. बिलासपुर जिले में एक परिवार पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी सुरेश श्रीवास ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से अवैध संबंधों के शक में बुधवार को गांव के ही शेख सलीम के घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने बेहरमी से शेख सलीम की मां की आंख निकालकर हत्या कर दी. हमले में परिवार के आधा दर्जन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके दो नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में रखा गया है. मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पेंडरवा निवासी 46 वर्षीय सुरेश श्रीवास को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही शेख सलीम से अवैध संबंध है. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. तीन-चार माह पहले सुमित श्रीवास ने इसी बात पर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था. सुरेश श्रीवास लगातार शेख सलीम से रंजिश रखे हुए था. इसी बात को लेकर अपने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर आज तलवारों से लैस होकर सुरेश श्रीवास शेख सलीम की हत्या करने उसके घर में घुस गया. शेख सलीम के नहीं मिलने पर आरोपी पति और उसके बेटों ने परिवार पर हमला कर दिया. सलीम की मां मुराद बेगम (65) की तलवार से हमले में मौत हो गई. तलवार की वार से मुराद सलीम की मां मुराद बेगम की आंख निकल कर बाहर आ गई और उसकी मौत हो गई.


इसके अलावा घर में मौजूद अन्य सदस्यों पर भी तलवार से हमला किया गया. आधा दर्जन अन्य लोग भी घायल हो गए. घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित परिवार गाड़ी में भराकर रतनपुर थाना पहुंचे और घटना की सूचना दी. पीड़ित शेख शब्बीर ने बताया कि मेरे छोटे भाई शेख सलीम से अवैध संबंध की बात पर सुरेश श्रीवास का विवाद चल रहा था. इसी को लेकर उसने अपने दोनों बेटों के साथ घर में घुसकर हमला किया. हमले में मेरी मां की मौत हो गई और परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए.



इलाके में फोर्स की तैनाती

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह,ए डिशनल एसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, टीआई अंशिका जैन (आईपीएस) गांव पहुंच गए. हत्याकांड से तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई. पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में ले लिया है. घायलों को सिम्स अस्पाताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.


घायलों के नाम 

सोना परवीन (पिता – शेख साबिल)

साक्षित परवीन (पिता – शेख रज्जाक)

रेहान परवीन (पिता – शेख सबीर खान)

शहनाज बेगम (पति – शेख राजू)

अलीशा (पिता – शेख सलीम)

अयान शेख (पिता – शेख)