आईएएस संजय डहरिया के विशेष सम्मान और अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन के साथ भव्य आयोजन भिलाई . असल बात news. गुरु घासीदास सेवा समिति के तत्वा...
आईएएस संजय डहरिया के विशेष सम्मान और अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन के साथ भव्य आयोजन
भिलाई .
असल बात news.
गुरु घासीदास सेवा समिति के तत्वावधान में सेक्टर-6 स्थित पवित्र सतनाम भवन का 37 वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक भव्यता और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सतनामी समाज के गौरव, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने एकजुट होकर समाज के भविष्य की नई रूपरेखा साझा की।
कार्यक्रम का भक्तिमय शुभारंभ:
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पवित्र गुरु गद्दी पर पुष्प अर्पित कर, सामूहिक गुरु आरती और दीप प्रज्वलित कर की गई। बाबा गुरु घासीदास जी के "मनखे-मनखे एक समान" के संदेश के साथ राजेन्द्र महिलांग ने अपने स्वागत भाषण से सभी नवागत अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।
*अतिथियों का प्रेरक उद्बोधन*:
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने समाज को नई दिशा देने वाले विचार साझा किए
मुख्य अतिथि मा. श्री धर्मेंद्र यादव जी (समाजसेवी): उन्होंने कहा, "सतनाम भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता और सेवा का जीवंत केंद्र है। हमें बाबा के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का उजियारा पहुँचाना है।"
विशेष अतिथि संजय डहरिया (IAS): संघर्ष और सफलता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया— "कठिन परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए। शिक्षा ही वह हथियार है जिससे हम समाज की तकदीर बदल सकते हैं। युवा प्रशासनिक सेवाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।"
अपर कलेक्टर आदरणीय श्री सी.एल. मारकंडे जी उन्होंने प्रशासनिक दृष्टिकोण साझा करते हुए सामाजिक चेतना और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया।
समिति अध्यक्ष आदरणीय श्री बी.एल. कुर्रे जी उन्होंने 37 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए आगामी योजनाओं और सामाजिक कल्याण के लक्ष्यों को साझा किया।
विशिष्ट सम्मान और गौरवशाली उपस्थिति:
समारोह में आईएएस संजय डहरिया जी का समिति द्वारा विशेष सम्मान किया गया। साथ ही, भवन की नींव रखने वाले संस्थापक सदस्यों (Founder Members) को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एल.एल. कोसले (अध्यक्ष- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज), आद. श्री शालिक राम घृतलहरे जी (सेवानिवृत्त डीएसपी), श्रीमती संध्या बंजारे जी (एसडीओ PWD खैरागढ़), डॉ. श्रीमती संगीता पात्रे जी (प्रसूति, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं निःसंतानता), आद. श्री चंद्रशेखर बंजारे जी (अध्यक्ष - सतनामी कल्याण आश्रम दुर्ग), आद. श्री शीशपाल सिंह डहरिया जी (समाजसेवी) व समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर जी सहित समाज के कई दिग्गज पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। मंचासीन सभी अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल से समिति के प्रबंध कारिणी के सदस्यों के द्वारा किया गया. समिति का आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले श्री बी एल कुर्रे जी, आर सी देशलहरा जी, एस आर नवरंगे जी, सम्भु डहरिया जी एवं नेमभारती का आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल से सम्मान समिति के प्रबंधकारिणी सदस्यों के द्वारा किया गया. इस अवसर पर समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण श्री आर.सी. देशलहरा कोषाध्यक्ष, श्री दिवाकर गायकवाड़ सह-सचिव, एस.आर. नौरंगे, रूपेश बारले, त्रिलोचन डेहरे, शंभू डहरिया, सतीश डहरे, किशोर भारद्वाज, मनबोधी कुर्रे, श्रीमती सागर टंडन, योगेश्वर चतुर्वेदी, नोहर सिंह कुर्रे, कैलाश चतुर्वेदी, बिसाहू राम बघेल, श्रीमती भामिनी बंजारे, उषा देशलहरा, श्रीमती कृष्णा पात्रे, श्रीमती शीतल चेलक, श्रीमती हेमिन चतुर्वेदी, श्रीमती बिन्दु दिवाकर, श्रीमती सीमा कुर्रे, रामजी गायकवाड, राजमहंत जवाहर कौशल, के एन जोशी जी, मनोज पुरेना, कामिनी पुरेना, प्रियंका भार्गव, सरयू बारले, राजन खुटेल, गैदलाल राय, टी.आर. कोसरिया, के. डी देशलहरा, आनंद बघेल, एस जी गायकवाड़, सी एल जोशी, सुशील सुर्यवंशी,दिपेन्द्र बघेल, भागवत बंजारे, वाय एल जारके, भागीरथी बघेल, सुभाष कुर्रे, चैनु कुर्रे, गजेंद्र साय, रेवाराम बारले, शांतिलाल मिर्चे , फत्तूलाल जोशी, नंद कुमार खरे, पवन कोशले, विजय जागड़े, व सैकड़ो सामाजिक गण की उपस्थिति में यह गरिमामयी
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन:
महासचिव श्री नेतराम गिलहरे ने मंच का कुशल और ओजस्वी संचालन किया। गौरवशाली क्षण को यादगार बनाने के लिए सभी ने मिलकर केक काटा गया। अंत में समिति के सह - सचिव टेकराम बंजारे ने सभी अतिथियों, संस्थापक सदस्यों और उपस्थित समाजिक जनों के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन किया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


